BIHTA : बिहार के पटना में एक बार फिर अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती है। बिहटा थाना क्षेत्र के गोखूलपुर का है। जहां पांच नकाबपोश अपराधियों ने दिनदहाड़े उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में 14 लाख रुपये की लूट को अंजाम देकर आराम से फरार हो गए। बैंक में घुसते ही अपराधियों हथियार का भय दिखाकर सभी कर्मी और ग्राहकों को बाथरूम में बंद कर दिया और फिर लूट की घटना को अंजाम दिया। उसके बाद सभी अपराधी आराम से फरार हो गए। वहीं लूट की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है।

घटना को लेकर बताया जाता है कि हर दिन की तरह सोमवार को भी बैंक में सामान्य तरीके से काम चल रहा था। इसी दौरान 11 से 11.30 बजे के लगभग पांच अपराधी बैंक में घुसे और बैंक के गार्ड को हथियार का भय दिखाकर अपने कब्जे में ले लिया। उसके बाद अपराधी बैंक में मौजूद सभी लोगों को भी हथियार का भय दिखाकर बाथरूम में बंद कर दिया और लॉकर रूम की चाबी छीन ली।लगभग दस से पंद्रह मिनट में अपराधी बैंक की तिजौरी से 14 लाख रुपये से अधिक की रकम लूट कर फरार हो गये।

वहीं लूट की घटना को लेकर बैंक मैनेजर राजेश कुमार ने बताया कि पांच से छह की संख्या में अपराधी हथियार लेकर बैंक में घुसे, सभी अपराधी मुंह पर गमछा और माक्स लगाए हुए थे।जैसे ही अपराधी हथियार लेकर बैंक ने घुसे सभी सभी हक्का बक्का रह गए। पहले गार्ड को हथियार के बल पर बंधक बना लिया। जबतक अन्य कर्मी कुछ समझ पाते तभी सभी अपराधी जान से मारने की धमकी देते हुए सभी स्टाफ और कई महिला समेत अन्य ग्राहकों को बाथरूम में बंद कर दिया और तिजोरी से लगभग चौदह लाख रुपए कूट कर फरार हो गए। हर दिन की तरह आज भी बैंक सुबह में खुल गया था, मैं बैंक के काम से बाहर निकले थे। मुझे फोन पर सूचना मिली कि बैंक में लूट हो गई है। गार्ड से चाबी छीनकर अपराधी बैंक की तिजौरी से 14 लाख रुपये से अधिक की रकम लूट कर फरार हो गए।

घटना को लेकर डीएसपी पंकज कुमार ने बताया कि बैंक में लगभग 14 लाख की लूट हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच जांच कर रही है। वहीं अपराधियों की सीसीटीवी फुटेज की मदद से पहचान करने में जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस चारों तरफ नाकेबंदी कर जांच अभियान चला रही है। जल्द ही अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।







