NALANDA बिहार के: सारण में हुई चुनावी हिंसा की गूंज अभी शांत भी नहीं पड़ी थी की अब नालंदा में भी चुनावी मामले को लेकर एक JDU कार्यकर्ता की हत्या कर डाली है। मामला नालंदा के परवलपुर थाना क्षेत्र के मौआ गांव की है। जहां सोमवार की सुबह एक JDU के एक कार्यकर्ता की भाला और लाठी डंडा से पीटकर उसकी हत्या कर दी गई। युवक लोकसभा चुनाव में पोलिंग एजेंट बना था। जिसको लेकर उसे धमकी भी मिली थी। मृतक परवलपुर थाना क्षेत्र के मौआ का था। घटना को लेकर पूरे इलाके में आक्रोश देखी जा रही है। वहीं पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।

घटना को लेकर बताया जाता है कि मृतक अनिल प्रसाद बूथ नंबर 323 पर पोलिंग एजेंट बने थे। उसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने धमकी दी थी कि काउंटिंग के बाद देख लेंगे। सोमवार की सुबह वह जैसे ही घर से बाहर निकले पहले से ही घात लगाए लोगों ने उसपर हमला कर दिया और भाला डंडा से बुरी तरह मारकर उसकी जान ले ली। जैसे ही इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हुई पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस परिजनों से पूछताछ और आवेदन के आधार पर आगे की कार्यवाई में जुट गई है।

इस घटना का आरोप माले समर्थकों पर लगा है। हत्या की खबर मिलने के बाद जेडीयू के जिलाध्यक्ष और सांसद कौशलेंद्र कुमार समेत अन्य लोग अस्पताल पहुंच मृतक के परिवार वालों से मुलाकात की। सांसद कौशलेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक अनिल प्रसाद JDU से जुड़े हुए थे। चुनाव में ये JDU के पोलिंग एजेंट बने थे। जान बूझकर हत्या की गई है। विपक्ष के लोगो ने इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुट गई है।








