DHANBAD: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा ने आज कृषि बाजार समिति स्थित मतगणना स्थल का निरीक्षण किया।

इस क्रम में उन्होंने सभी विधानसभा के लिए चिह्नित मतगणना हॉल, प्रत्याशी और उनके एजेंट के बैठने का स्थान, मीडिया सेंटर, हेल्प डेस्क, दीदी किचन, पेयजल, बिजली, इंटरनेट कनेक्शन, काउंटिंग हॉल में सिटिंग अरेंजमेंट, ऑब्जर्वर कक्ष, आरओ कक्ष इत्यादि का निरीक्षण किया।

इस दौरान उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा के साथ अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार, आरओ सेल के नोडल पदाधिकारी श्री प्रदीप कुमार शुक्ला, डीपीआरओ श्री सुनिल कुमार सिंह के अलावा विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।







