आपकी सफलता से हमारी जिम्मेदारी बढ़ती है… बिपिन सिंह
DHANBAD : कोयलांचल में मेडिकल व इंजीनियरिंग की तैयारी हेतु विश्वसनीय एवं भरोसेमंद संस्थान गोल ने 2025 के लिए प्रतियोगियों में अभी से ही सही मार्गदर्शन में पूरी जोश और जुनून के साथ पढ़ाई करने के तरीकों एवं बेहतर रैंक से सफल होने के गूढ़ रहस्यों को लेकर सेमिनार का आयोजन किया।
गोल संस्थान के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक बिपिन सिंह ने बताया कि विगत 23 वर्षों से धनबाद से कम छात्रों में भी इतने अच्छे परिणाम आते रहे हैं, जो उत्साहित करते रही है की आपको और अच्छी सुविधाएं एवं व्यवस्थाएं दे। देश के इतनी बड़ी एवं कड़ी प्रतियोगिता में इतने अच्छे प्रतिशत में सफलता का सबसे बड़ा कारण आप छात्रों की कड़ी मेहनत, लगन, अभिभावकों का भरोसा और त्याग एवं पूरी गोल टीम का अपने जवाबदेहीयों, जिम्मेवारियों के साथ आपके प्रति समर्पण है । बिपिन सिंह ने बहुत ही सीधे एवं सटीक तरीके से हर एक विषयों पर पकड़ बनाने की ऐसी बहुत सारे तरीके बताएं जिसके रास्ते चलकर साधारण छात्र भी असाधारण सफलता हासिल करते रहे हैं।
गोल धनबाद के केंद्र निदेशक संजय आनंद ने बताया कि माननीय प्रबंध निदेशक बिपिन सर के दिशा निर्देश में अब तक लगभग 17000 से ज्यादा छात्र डॉक्टर बनकर देश ही नहीं विदेशों में भी मानवता को सेवा प्रदान कर रहे हैं। हमें गर्व है कि हमारे छात्र देश के लगभग हर एक मेडिकल कॉलेजों में ग्रुप में मौजूद हैं।
अपने छात्रों के 2024 के नीट में प्रदर्शन से हमें पूरा भरोसा, आशा एवं उम्मीद है कि गोल के छात्र नीट के आने वाले परिणाम में झारखंड / बिहार में एक बार फिर से अव्वल होंगे। आप उपस्थित सभी प्रतियोगियों से गुजारिश है कि एक भी क्लास और टेस्ट को नहीं छोड़े ।
कहीं भी किसी तरह की परिस्थिति या समस्या आए तो हमें बिना कोई हिचक शेयर करें। जो बातें समय-समय पर बताई जाती है उसे जरूर आत्मसात करें क्योंकि सफल होने के लिए अनुशासन, सही दिशा में समय व ऊर्जा के साथ दिशा निर्देश का फॉलोवर बनना नितांत आवश्यक है ।
विदित हो कि भावी प्रतियोगियों के चेहरे पर उक्त सेमिनार को लेकर काफी उत्साह जुनून के भाव मौजूद थे तथा गोल के अनुशासित कॉम्पिटिटिव माहौल से प्रसन्न दिखे







