DHANBAD : आईआईटी (आईएसएम) के रिसर्च स्कॉलर्स ने गुरुवार को संस्थान के केंद्रीय पुस्तकालय में आयोजित एक इन पर्सन ओरिएंटेशन सेशन के दौरान प्रकाशित होने की बारीकियों को सीखा।मौका था ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस (ओयूपी) के ओरिएंटेशन सेशन जिसके दौरान उन्होंने सीखा कि पांडुलिपि कैसे लिखी जाती है, जर्नल पांडुलिपियों के प्रकार,थीसिस और लेख के बीच अंतर, आप किस पत्रिका के लिए लिखना चाहते हैं, इसका चयन कैसे करें, आप कैसे अपलोड करते हैं ओयूपी प्लेटफ़ॉर्म पर एक पांडुलिपि-लेख प्रस्तुत करने की प्रक्रिया, जर्नल प्रकाशन चक्र,ओपन एक्सेस में क्या है- ओपन एक्सेस के प्रकार और पढ़ने और प्रकाशित करने को समझना।

90 मिनट के सत्र का संचालन सुमिता सेन- ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस के रीजनल ट्रेंनिंग एंड इंप्लांटेशन मैनेजर फॉर नॉर्थ एंड ईस्ट यूरोप साउथ एशिया एंड साउथ ईस्ट एशिया मिडल ईस्ट एंड अफ्रीका जिसके दौरान उन्होंने ओयूपी जर्नल सर्च की विशेषताएं और फायदे, ऑक्सफोर्ड संदर्भ शैली, सहकर्मी समीक्षा प्रक्रिया और कई अन्य विषय के बारे में भी बताया सेंट्रल लाइब्रेरी के प्रभारी प्रोफेसर अजय मंडल ने कहा सुमिता सेन जिनके पास विभिन्न उद्योगों में छोटे और बड़े समूहों को प्रशिक्षित करने का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है के द्वारा किये गए सेशन का मकसद था कि शिक्षार्थी पहली बार प्रकाशित होने की तैयारी करते समय अपनाए जाने वाले चरण एवं प्रकाशन प्रक्रिया को समझें।29 अगस्त, 2023 को सेंट्रल लाइब्रेरी ने विले की एक ऑनलाइन लेखक कार्यशाला भी आयोजित की, जिसके दौरान शोधकर्ताओं को उच्च प्रभाव वाली पत्रिकाओं में लेखों को सफलतापूर्वक तैयार करने और प्रस्तुत करने के बारे में सुझाव दिए गए और प्रकाशन नैतिकता, साहित्यिक चोरी, लेख अस्वीकृति के संभावित कारणों एवं संपादकों को अपने लेखकों और उनके काम से जो उम्मीदें हो सकती हैं के बारे में अधिक जानकारी प्रदान की गई। पिछले साल आयोजित कार्यशाला जिसका शीर्षक सीक्रेट्स ऑफ़ गेटिंग पब्लिश्ड इन हाई इंपैक्ट फैक्टर जर्नल्स का संचालन डॉ. यतीन्द्र जोशी ने किया था, जिन्हें भारत के एकमात्र मास्टर संपादक के रूप में और दुनिया भर के 30 मास्टर संपादकों में से एक के रूप में मान्यता प्राप्त है।







