DHANBAD : धनबाद जिले के अलकडिहा ओपी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कोयले का अवैध कारोबार हो रहा है। ओपी क्षेत्र के सुरुंगा काली मंदिर, सेठ कोठी, गुडागुडिया में व अन्य जगहों पर अवैध खनन की सूचना पर खनन निरीक्षक बिनोद बिहारी प्रमाणिक ने लोदना क्षेत्र के सीआईएसएफ और अलकडिहा ओपी पुलिस के साथ छापेमारी की इस दौरान अवैध खनन के मुहाने को बीसीसीएल के सहयोग से बुलडोजर से बंद करवाया गया। छापेमारी से कोयला तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

वही छापेमारी की सूचना लोगो को पहले ही मिल गई थी जिससे सभी लोग फरार हो गए किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। बता दे की अलकडिहा ओपी क्षेत्र में अवैध खनन के साथ साथ कोलियरी के आउट सोसिंग से भी बड़े पैमाने पर कोयले की चोरी हो रही है। सूत्रों की माने तो अलकडिहा के कोयला तस्कर के द्वारा करीब एक महीने से बड़े पैमाने पर अवैध कोयला का कारोबार हो रहा है इन क्षेत्रों से प्रतिदिन करीब 10 ट्रक कोयला निकाला जा रहा है जो गोबिंदपुर के भट्ठों में खपाया जा रहा है। वही छापेमारी को लेकर खनन निरीक्षक और अलकडिहा ओपी प्रभारी ने कहा है की अभी छापेमारी जारी रहेगी।








