JAMTARA : जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र में आए दिन हत्या की घटना घटित हो रही है। एक बार फिर रविवार देर रात अंबेडकर नगर में एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान नंदलाल यादव उर्फ नंदा यादव के रूप में हुई है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि नंदा यादव दूध का कारोबार करता था। वह रविवार रात को खटाल के बाहर अकेला सोया हुआ था। देर रात को अपराधियों ने नंदा यादव को गोली मारकर उसकी हत्या कर डाली। अपराधियों ने नंदा यादव को तीन गोली मारी है। कनपटी के ऊपर दो गोली और एक गोली छाती में मारी गई है। मामले का खुलासा तब हुआ जब परिजन नंदा यादव को उठाने के लिए खटाल गया तो देखा कि नंदा यादव खून से लथपथ गिरा हुआ है। उसके बाद पुरे इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। किसी को समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर इससे किसी कोंक्या दुश्मनी थी की उसकी हत्या कर डाली गई।

इसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी मिहिजाम थाना को दी। सूचना पाकर पुलिस दलबल के साथ अंबेडकर नगर पहुंच देखा की नंदा यादव को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है । बताया जा रहा है कि नंदा यादव खटाल खुले मैदान में किया था और वह अकेला सोया हुआ था। वहीं जब इस मामले में पुलिस से जानकारी लेने का प्रयास किए तो पुलिस कुछ भी बताने से परहेज करने लगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। बता दे की मिहिजाम थाना क्षेत्र में एक माह पूर्व में भी एक युवक को चाकू मार कर हत्या कर दी गई है। उस मामले का भी अभी तक उद्वेदन नहीं हुआ है और ना ही किसी की गिरफ्तारी हुई है। लगातार हत्या की घटना से स्थानीय लोग डरे और सहमे हुए हैं और पुलिस एक के बाद एक घटना घटने के बाद भी हवा में तीर चला रही है। अब देखना है की पुलिस इस मामले का भी उद्भेदन करती है या यह मामला भी ठंडे बक्से में बंद रहेगी।








