ASANSOL : आसनसोल के रानीगंज में रविवार को दिनदहाड़े सेनको गोल्ड ज्वेलरी शाॅप में तीन बाइक पर सवार सात डकैत मुंह में मास्क और सर पर लाल टोपी लगाए पहुंच कर ज्वेलरी शाॅप के गार्ड को अपने कब्जे में लेकर ज्वेलरी शाॅप में लूटपाट करने लगे। डकैत अभी लूटपाट कर ही रहे थे की इसी बीच अपने निजी काम से रानीगंज आए श्रीपुर पुलिस फाड़ी के प्रभारी मेघनाथ मंडल ज्वेलरी शाॅप के सामने से गुजर रहे थे की ज्वेलरी शाॅप के अंदर से गोली चलने की आवाज आई। उन्होंने अपनी गाड़ी मौके पर खड़ी कर दी और दुकान के गेट पर खड़े एक डकैत की तरफ अपनी सर्विस रिवाल्वर से फायरिंग की।

पुलिस अधिकारी द्वारा की गई उक्त डकैत के ऊपर फायरिंग की घटना को देख ज्वेलरी शाॅप में लूटपाट कर रहे डकैतों ने बाहर निकल श्रीपुर पुलिस अधिकारी के गोली चलाने लगे। दोनों तरफ से एक दूसरे पर फायरिंग होने लगी। वहीं पुलिस अधिकारी की एक गोली एक डकैत को लगी और वह वही गिर पड़ा। उसके कमर के पास गोली लगी। जिसका सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है की गोली डकैत को कमर के पास लगी है। इसी बीच उक्त अधिकारी ने पास के थाना को भी इसकी जानकारी दे दी।पुलिस अधिकारी मेघनाथ मंडल अपनी जान पर खेलकर अपनी जांबाजी का परिचय देते हुए एक बिजली के खम्बे की आड़ में छिपकर अपनी सर्विस रिवाल्वर से अत्याधुनिक हथियारों से लैस एक दो नही बल्कि सात डकैतों के साथ मुठभेड़ कर रहे थे। जो काबिले तारीफ है। उन्होंने अपनी जांबाजी से लूट की घटना को विफल तो किया ही एक अपराधी भी गिरिडीह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

एक अकेले पुलिस अधिकारी की दिलेरी को देख डकैतों को आखिरकार भागने के लिए मजबूर होना पड़ा, इस दौरान डकैत अपने घायल साथी को भी लेकर फरार हुए। उसके बाद डकैत आसनसोल के मोहिसीला इलाके से एक कार वाले के साथ साथ एक राहगीर को गोली मारकर उसकी कार लेकर फरार हो गए। कार मालिक के साथ साथ राहगीर को पैर मे गोली लगी है। जिसके बाद डकैत गिरिडीह सीमा में घुस भाग रहे थे की गिरिडीह एसपी की दिलेरी से एक डकैत पकड़ा गया। वहीं इस घटना के बाद आसनसोल पुलिस व पश्चिम बंगाल की सीआईडी की टीम जांच में जुट गई है।







