BOKARO : बोकारो पुलिस को एक बार फिर अपराधियों ने खुली चुनौती दे डाली है। बेरमो थाना क्षेत्र के फुसरो में बुधवार की सुबह अपराधियों ने एक ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाकर गोली चलाई और फिर फरार हो गए। अपराधी मेघदूत मार्केट के ज्ञान ज्वेलर्स दुकान पर गोली चलाई। गोली ज्ञान ज्वेलर्स के सामने लगे शीशे पर लगी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है। वहीं इस दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना के बाद से व्यवसाईयों सहित आम लोगो में भय का माहौल बना हुआ है।

घटना को लेकर बताया जाता है की आज सुबह ज्ञान ज्वेलर्स के मालिक दुकान खोल अभी दिनचर्या में लगे हुए थे की उसकी समय दो बाइक पर सवार चार अपराधी चलते चलते दुकान को निशाना बनाकर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। गनीमत थी की दुकान मालिक बाहर नहीं था नहीं तो किसी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता था। उसके बाद तो पूरे बाजार में कोहराम मच गया। दुकानदार और आम लोग कुछ समझ नहीं पाए की आखिर यह हुआ तो क्या हुआ।
इसके बाद तत्काल इसकी सूचना बेरमो पुलिस को दी गई। पुलिस मायके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है। बेरमो थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि हमें घटना की जानकारी मिली है। अपराधियों द्वारा घटना को अंजाम दिए जाने की सूचना मिलने के बाद हम इलाके में जांच अभियान के साथ साथ पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर रहे हैं। बता दें कि इस क्षेत्र में यह दूसरी घटना है।इसके पहले भी फुसरो में मोती अलंकार ज्वेलर्स में अपराधियों ने दो राउंड फायरिंग की थी, जिसमें दुकान मालिक बाल-बाल बच गए थे। इस घटना के विरोध में दुकानदारों ने सड़क जाम कर अपराधी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इसके बाद मौके पर पहुंचे बेरमो डीएसपी वशिष्ठ नारायण सिंह ने दुकानदारों को आश्वासन दिया था कि 48 घंटे के अंदर पुलिस अपराधियों तक पहुंच जाएगी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लेकिन अभी तक मामले में कुछ नहीं हुआ।जिसका नतीजा आज फिर देखने को मिला।
एक महीने में यह दूसरी बार है जब अपराधियों ने किसी ज्वेलरी दुकान पर फायरिंग कर लोगों में भय फैलाने और डराने की कोशिश की है। इससे साफ जाहिर होता है की अपराधी डराने धमकाने के साथ साथ रंगदारी के लिए इस प्रकार की घटना को अंजाम दे रहे है। इस घटना में धनबाद के प्रिंस खान का नाम आ रहा है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओ पर अपनी जांच तेज कर दी है।







