PALAMU : पलामू में एसीबी ने एक बड़ी कार्यवाई की है। एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते हुए एक सहायक अभियंता को रंगे हाथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। डोभा निर्माण योजना में अभियंता ने लाभुक से रिश्वत की मांग की थी।जिसके बाद लाभुक ने इसकी सूचना एसीबी को दी और आज अभियंता को घुस की रकम लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।
बताया जाता है की पलामू में एसीबी की टीम ने घूस लेते हुए एक सहायक अभियंता को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सहायक अभियंता अनुज कुमार रवि गढ़वा के चिनिया ब्लॉक में तैनात था। उसे गढ़वा की चिनिया में मनरेगा के तहत बीपीओ का प्रभार दिया गया था। गढ़वा के चिनिया के रहने वाले एक व्यक्ति ने मनरेगा के तहत डोभा निर्माण का काम करा रहा था। योजना की लागत चार लाख छियानवे हजार रुपए की थी। सहायक अभियंता मापी होने के बाद हस्ताक्षर नहीं कर रहे थे। उसके लिए वह लाभुक से पांच हजार रुपए घूस मांग रहा था। लाभुक इतने रुपए देने में अपनी मजबूरी बताई और काफी मिन्नत की। लेकिन वह बिना रुपए काम नहीं करने की बात कही। अंत में लाभुक ने पूरे मामले की शिकायत पलामू एसीबी से की। जिसके बाद एसीबी ने मामले की जांच की और मामला सही पाया।
उसके बाद एसीबी ने जाल बिछाया और बुधवार को लाभुक को रुपया देकर अभियंता को देने को कहा। जैसे ही अभियंता लाभुक से रुपया लिया पहले से ही घात लगाए एसीबी ने उसे घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। सहायक अभियंता लाभुक से गढ़वा के रंका स्थित अपने आवास पर घूस ले रहा था। उसके बाद एसीबी ने उसके आवास की भी तलाशी ली। फिर उसे लेकर एसीबी चल दी। फिलहाल एसीबी उससे जांच पड़ताल कर रही है।







