DHANBAD : कोयलांचल धनबाद में कोयला के साथ स्केप का भी बड़ा खेल होता होता है। जिसमे एक स्क्रेप कारोबारी की डिप्रेशन में आकर सुसाइड करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। कारोबारी ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें कोलांचल में स्क्रेप कारोबार से जुड़े सिंडिकेट के लोगो पर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है, आरोप है की सिंडीकेट से अलग होने के बाद से परेशान किया जा रहा था। वही घटना की सूचना पर स्थानीय बरवाअड्डा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल की है ।

मृतक कारोबारी जमाल मियां के रिश्तेदारों ने आरोप लगाया है कि लंबे समय से उनका परिवार स्क्रेप कारोबार से जुड़ा रहा है पूर्व में वह लोग सिंडिकेट के माध्यम से कारोबार करते थे लेकिन पिछले कुछ महीनो से अपना कारोबार कर रहे थे ।इस बीच बार-बार सिंडिकेट के सदस्यों का फोन आ रहा था और उन्हें सिंडिकेट में शामिल होने का दबाव दिया जा रहा था। कई दफा अपराधी किस्म के लोगों का भी फोन आया और उनसे रंगदारी की मांग की गई इस वजह से वह डिप्रेशन में चले गए थे और यही वजह है कि उन्होंने सुसाइड की घटना को अंजाम दिया है। पूरे मामले में परिजनों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर कार्यवाई की मांग की है ताकि जो लोग इसके पीछे शामिल है उन्हें सजा मिल सके।

वहीं पूरे मामले में बरवाअड्डा थानेदार सुनील कुमार रवि ने बताया कि सुसाइड की सूचना पर वह यहां पहुंचे हैं मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं और एक सुसाइड नोट भी जब्त हुआ है। परिजनों ने जो आरोप लगाया है उसपर जांच पड़ताल कर उचित कार्रवाई की जाएगी।








