DHANBAD : धनबाद जिला प्रशासन का अवैध खनन, भंडारण, परिवहन पर रोक के लाख दावे के बावजूद अवैध कोयला का कारोबार जारी है, जिसका खुलासा बीच बीच में होती रहती है। बाघमारा के खरखरी ओपी अंतर्गत पडुआबीटा के जंगलों में कोयले के अवैध धंधेबजों के द्वारा भारी मात्रा में अवैध कोयला खनन कर जमा कर रखा गया था।जिसकी सुचना पर पुलिस और सीआईएसएफ टीम ने करवाई करते हुए लगभग 30 टन कोयला जब्त किया है। इस दौरान बीसीसीएल बरोरा क्षेत्र के अधिकारी भी मौजूद थे। जब्त कोयला को बीसीसीएल प्रबंधन को सौंप दिया गया है। वही खरखरी पुलिस कोयले के अवैध धंधेबजों की पहचान कर कार्रवाई की बात कह रही है। बताया जाता है की खरखरी ओपी अंतर्गत पडुआबीटा जंगलों में बड़े पैमाने पर कोयले का अवैध खनन हो रहा है।








