DHANBAD : पानी – बिजली की समस्या को लेकर धनबाद नगर निगम के वार्ड 25 के तेलीपाड़ा, सिमलाडीह के सैकड़ो महिला – पुरुष ने शनिवार को हांथ में झाड़ू, बाल्टी, डेगची लेकर जुलुश की शक्ल में रणधीर वर्मा चौक पंहुचे जहां से नगर निगम कार्यालय पंहुच जोरदार प्रदर्शन किया साथ जी अपनी मांग को लेकर जमकर नारेबाजी किया। इनके उग्र आंदोलन को देखते हुए सदर थाना की पुलिस निगम कार्यालय पंहुची और गेट के अंदर जाने से रोकने का प्रयास की लेकिन वे लोग मानने को तैयार नहीं थे। इनका आरोप है की एक तो सफलाई का पानी भी आ रहा है वही वार्ड के सभी चपाकल खराब है। जिससे इस प्रचंड गर्मी में प्रेषाणी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे जगत महतो और आंदोलन में शामिल महिलाओं ने कहा की वार्ड 25 में सप्लाई पानी ठप है। सभी चापानल खराब पड़े हैं। जनता के मुलभुत जरूरतों को पूरा करने में नगर निगम कही से भी गंभीर मालूम नही पड़ रही है जिसके चलते आज विवश होकर स्थानीय लोगों को सड़क पर उतरना पड़ा है। इस जुलूस प्रदर्शन के दौरान उपायुक्त, नगर आयुक्त एवं विद्युत महाप्रबंधक को सात सूत्री मांगपत्र सौंपा गया है। कहा की बड़े बड़े अधिकारियों और उनके कार्यालय में पानी ठीक चलता है वहां पानी बर्बाद भी हो रहा है लेकिन हम ग्रामीणों की समस्या सुनने वाला कोई नहीं है। कहा दो दिन के अंदर पानी की समस्या का समाधान नही होता है तो निगम कार्यालय में धरना प्रदर्शन करेंगे।








