DHANBAD : झरिया कतरास मोड़ में शनिवार को स्वर्गीय सूर्यदेव सिंह की 33वीं पुण्यतिथि मनाई गई। मजदूर मसीहा और विधायक जी के नाम से प्रचलित स्वर्गीय सूर्यदेव सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए धनबाद जिला और आस पास के सैकड़ों लोग झरिया कतरास मोड पंहुचे और श्रद्धांजलि दिया। साथ ही स्व.सूर्यदेव सिंह की पत्नी व पूर्व विधायक कुंती सिंह, पुर्व विधायक संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह, पुत्री राज नंदनी, पुत्र सूर्यांश ने भी श्रद्धांजलि दी। साथ धनबाद के पूर्व सांसद पी एन सिंह, विधायक राज सिन्हा, पूर्व एमएलसी प्रवीण सिंह, निर्वर्तमान मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, पूर्व सांसद रविन्द्र पांडेय, भाजपा नेता नंदू अग्रवाल, एलबी सिंह, लक्की सिंह, रोहित यादव सहित कई भाजपा नेता, श्रमिक संगठन से जुड़े नेता सहित कई श्रमिक और अन्य लोगो ने भी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर कतरास मोड़ कार्यालय में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमे कई लोगों ने रक्तदान किया। साथ ही परिवार के सदस्यों ने पौधारोपण भी किया। वही हर वर्ष की भांति लोगों ने मौके पर प्रसाद भी ग्रहण किया। मौके पर रागिनी सिंह ने कहा कि 33 साल के बाद भी विधायक जी को चाहने वालों में कोई कमी नहीं आई है। भीषण गर्मी में लोग श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे है। विधायक जी के जमाने में जितना प्रेम और स्नेह आम जनता ने दिया, आज भी वही सम्मान मिल रहा है। उनके चाहने वालों को हम पूरे परिवार छाया की तरह उनके साथ है, हर वक्त खड़े रहेंगे।

वही जानता मजदूर संघ के संयुक्त महामंत्री सिद्धार्थ गौतम उर्फ मनीष सिंह ने कहा कि मैं और मेरा परिवार हमेशा पिता की तरह जनता की सेवा में तत्पर है। कोयलांचल में जब भी कुछ होता है सूर्यदेव सिंह की चर्चा करने से लोग पीछे नहीं हटते। झरिया की जनता की हर सुखदुख में हमेशा साथ रहूंगा।








