DHANBAD : बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के लोहारबरवा जीटी रोड पर मंगलवार की देर रात हाइवा और कार की भीषण टक्कर में कार सवार चार की मौत हो है और एक गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज एसएनएमएमसीएच में चल रहा है। जिसे लेकर भाजपा नेत्री रागिनी सिंह एसएनएमएमसीएच पंहुची घायल युवक और उसके पारिज से मिली साथ ही मृतक के परिजनों से भी मिली और परिजनो को संतावना देते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

इस दौरान कही की आज चार घरों के परिवार का एक एक सदस्य चला गया, और पुलिस हाइवा को बचाने में लगी है। सीसीटीवी से हाइवा की खोज क्यों नही की जा रही है। साथ ही बरवाअड्डा थाना प्रभारी पर मामले को रफा दफा करने का आरोप लगाई, कहा की एक लेटर बना कर दिया गया है जिसमे अज्ञात वाहन की चपेट ने आने से दुर्घटना लिखी हुई है इसी तरह का लेटर बनाकर थाने में देने को कहा गया है। कही की इसे लेकर धनबाद उपायुक्त और वरीय पुलिस अधिक्षक से भी मिलूंगी।

साथ ही कहा की इससे पहले आठ लेन सड़क पर सड़क हादसे में दो बहन फिर एक युवती की मौत हो है। सड़क दुर्घटना को लेकर राज्य सरकार और जिला प्रशासन को जिम्मेवार ठहराते हुए कहा की वाहन रोंग साइड या शराब पीकर लोग चला रहे है तो ट्रैफिक पुलिस या पुलिस पेट्रोलिंग वैन क्या कर रही है।







