DHANBAD : धनबाद में देर रात करीब 12 बजे बड़ा सड़क हादसा हुआ है जिसमे 4 लोगो की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है। बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के लोहार बरवा जीटी रोड के समीप तेज रफ्तार हाइवा वाहन ने एसयूवी कार संख्या JH10CL-3689 को जोरदार टक्कर मार दी। कार में कुल पांच लोग लोग सवार थे जिसमे चार की मौत हो है जबकि एक गंभीर रूप से घायल का धनबाद एसएनएमएमसीएच में इलाज चल रहा है। बताया जाता है की सभी लोग धनबाद के ही रहने वाले है। चूड़ी होलसेल व्यवसाई राहुल गुप्ता अपने चार कर्मी के साथ धनबाद रांगाटांड़ स्थित दुकान से किसी काम से बरवाअड्डा जा रहे थे तभी ये हादसा हुआ।
मृतको में एक रांगाटांड का राहुल गुप्ता चुड़ी व्यवसाय और दुसरा अंकीत कुमार गांधी नगर के रहने वाले समेत और दो लोग थे। घटना के बाद बरवाअड्डा पुलिस मौके पर पहुंची इस दौरान एक एएसआई ने बताया की अज्ञात हाइवा से दुर्घटना हुई है। घायल को इलाज के लिए भेजा गया है।घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।







