RANCHI : गैंगस्टर अमन साहू के कई ठिकानों पर बुधवार को NIA की टीम छापेमारी कर रही है। फिलहाल अमन साहू पलामू जेल में बंद है। अमन साहू एक कुख्यात गैंगस्टर है, जो कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। अनुमान है की NIA की टीम उसकी आपराधिक गतिविधियों और टेरर फंडिंग को लेकर जांच की जा रही है।

बताया जाता है की पलामू जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू के खिलाफ NIA ने एक बार फिर कार्रवाई की है। NIA की टीम उसके बुढ़मू और ठाकुरगांव स्थित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार NIA की टीम अमन साहू से जुड़े कई मामलों की जांच के साथ साथ टेरर फंडिंग से जुड़े मामले की भी जांच कर रही है।सूत्रों के अनुसार इन्हीं मामलों के तहत NIA ने अमन के रांची स्थित घर पर भी छापा मारा है। जानकारी यह भी है की NIA उसके कुछ रिश्तेदारों के यहां भी छापा मारा है।

आप को बताते चले की अमन साहू झारखंड का एक कुख्यात गैंगस्टर है, जो कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। अनुमान है की यह कार्रवाई अपराधों के सबूत जुटाने और अमन साहू के नेटवर्क को तोड़ने के उद्देश्य से की गई है। NIA की टीम ने अमन साहू के घर और अन्य ठिकानों पर तलाशी ली और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और सबूत जुटाए हैं। NIA की इस कार्रवाई से अन्य अपराधियों में भी खौफ पैदा हुआ है और यह संदेश गया है कि कानून के शिकंजे से कोई बच नहीं सकता।







