DHANBAD : सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टील गेट अनन्या अपार्टमेंट फ्लैट नंबर 402 में रिकवरी एजेंट राहुल कुमार सिंह के घर से पुलिस ने कुल 80 जिन्दा कारतूस बरामद की, जिसके बाद पुलिस ने राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। धनबाद सिटी एसपी अजीत कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कांफ्रेंस जानकारी दी है।

बताया गया की राहुल कुमार सिंह की पत्नी स्वाति कुमारी पति पर मारपीट करने, जेवर रख लेने का शिकायत सरायढेला थाना में की थी। जिसकी जांच पड़ताल के लिए पुलिस उसके घर गई थी। जिस दौरान महिला ने एक आलमीरा दिखाते हुए कहा की इस आलमारी को पति बंद कर चाभी अपने पास रखते है। जिसपर पुलिस ने जब आलमीरा खुलवाई तो एक बैग में 80 जिंदा कारतूस रखा हुआ मिला। जिसमे…. 9एमएम गोली 28 पीस, LAPUA 4पीस, SPECAL 12KF 13पीस, KF 129712 03पीस, KF 32S&WL 09पीस, REM-UMC 32&W 23पीस मिला।
मामले को लेकर सरायढेला पुलिस ने राहुल कुमार पर 139/24 धारा 25(1-AA) शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। इस दौरान पूछताछ में पता चला की राहुल रिकवरी एजेंट है। उसने बताया की रिकवरी एजेंट उपेन्द्र सिंह के साथ काम करते था उपेन्द्र सिंह ने कारतूस रखने दिया था। पुलिस अब दोनो मामले में पूरी जांच पड़ताल कर रही है।







