LATEHAR : ACB की टीम ने एक बार फिर एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है मामला लातेहार जिले के बालूमाथ प्रखंड का है। जहां के एक पंचायत सेवक को पलामू ACB की टीम ने पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
बताया जाता है की पंचायत सेवक अर्जुन राम एक योजना संख्या 57975265 के भुगतान को लेकर लाभुक से पांच हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।
योजना के लाभुक ने कहा सेरेगढ़ा पंचायत की योजना संख्या 57975265 में ईंट सोलिंग का काम किया था। उसी के भुगतान को लेकर अर्जुन राम रिश्वत की मांग कर रहे थे। काम पूरा होने के बाद वे कई दिनों से पंचायत सेवक को बकाया पैसा जल्द दिलाने की बात कही तो उन्होंने कुछ खर्चा देने की बात कही।उनसे पूछा तो वे बोले पांच हजार रुपये देने पर उसका काम कर देगा।
जब लाभुक थक गया तो उसने पंचायत सचिव की शिकायत ACB की पलामू टीम से की। उसके बाद ACB की टीम ने शिकायत की जांच की और आरोप सही पाया। उसके बाद ACB ने एक जाल बिछाया और पंचायत सेवक अर्जुन राम को पांच हजार रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद उसे गिरफ्तार कर पलामू लाया गया है। जहां उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।







