Khabar 24 Bharat
Advertisement
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
Khabar 24 Bharat
No Result
View All Result
Home Uncategorized

10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोल्फ ग्राउंड में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन

khabar24 by khabar24
June 21, 2024
in Uncategorized, धनबाद
0
10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोल्फ ग्राउंड में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

DHANBAD : शुक्रवार 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया किसके उपलक्ष में गोल्फ ग्राउंड धनबाद में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधायक राज सिन्हा, उपायुक्त माधवी मिश्रा, सिविल सर्जन डॉ चंद्रभानु प्रतापन, जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुमकुम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की।

इस दौरान योग प्रशिक्षक शिवम कुमार सिंह, प्रिंयका कुमारी, विनय कुमार पंडित, किशोर कुमार ने वहाँ मौजूद सभी लोगों को अर्ध चन्द्रासन-भुजंग आसन-बाल आसन-मार्जरी आसन,पद्मासन, वज्रासन, सिद्धासन, मत्स्यासन, वक्रासन, अर्ध-मत्स्येन्द्रासन, गोमुखासन, पश्चिमोत्तनासन, ब्राह्म मुद्रा, उष्ट्रासन, भुजासन, समेत कई अन्य आसान योग करवाया।

उपायुक्त माधवी मिश्रा ने सभी को विश्व योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग एक प्राचीन भारतीय पद्धति है, जिसे आज पूरी दुनिया ने अपनाया है। जिसमें शरीर, मन और आत्मा को एक साथ लाने में (योग) का काम होता है। योग के माध्यम से शरीर, मन और मस्तिष्क को पूर्ण रूप से स्वस्थ किया जा सकता है। शरीर, मन और मस्तिष्क के स्वस्थ रहने से आप स्‍वयं को स्वस्थ महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि योग के द्वारा न ही सिर्फ बीमारियों का उपचार किया जाता है, परंतु इसे अपनाकर कई शारीरिक और मानसिक कमियों को भी दूर किया जा सकता है। योग हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाकर जीवन में नई-ऊर्जा का संचार करता है।

विधायक,धनबाद राज सिन्हा ने कहा कि योगासन शरीर को शक्तिशाली एवं लचीला बनाए रखता है साथ ही तनाव से भी मुक्ति दिलाता है, जो हमारी दैनिक जीवन के लिए आवश्यक है। योगासन और योग की मुद्राएं तन और मन दोनों को संचालित रखती हैं। योग जो कि भारत से शुरू हुई आज पूरे विश्व में इसकी ख्याति है। इस परंपरा का पालन करते हुए हम स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। इस दौरान मादक प्रदार्थो के रोकथाम हेतु चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत सभी को शपथ भी दिलाई गई। साथ वह उपस्थित सभी लोगों खासकर युवा वर्ग से उपायुक्त ने नशा से दूर रहने की अपील की।

मौके पर उपायुक्त माधवी मिश्रा, नगर आयुक्त रविराज शर्मा, डीएसपी मुख्यालय-2 संदीप गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ चंद्रभानु प्रतापन, जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुमकुम, आयुष के सीएचओ, डॉ संजय कुमार, स्कूली बच्चे एवं आम जनता मौजूद रहे।

Previous Post

BCCL की खुली चानक में गिरा युवक, 24 घंटे बाद भी नही चला पता, रेस्क्यू टीम का चानक में जाने से किया इंकार

Next Post

ऑन लाइन गेमिंग के माध्यम से साइबर ठगी करने वाले 3 साइबर अपराधी झरिया से पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक करोड़ का मिला ट्रांजेक्सन

khabar24

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

December 20, 2025
पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

December 18, 2025
कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

December 18, 2025
केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

December 17, 2025
धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

December 17, 2025
तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

December 16, 2025

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

  • English