DHANBAD : धनबाद कोयलांचल में बीसीसीएल की लापरवाही से एक बार एक युवक की खुले चानक में गिर गया, घटना के 24 घंटे बीत गए लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल सका है, ऐसे में अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता है। घटना झरिया थाना क्षेत्र के ईस्ट भगतडीह कोलियरी के 9 नंबर की है। जहां बंद चानक में गुरुवार की रात करीब 10 बजे वही के रहने वाले करीब 23 वर्षीय युवक कृष्णानंद साहनी गिर गया था। लेकिन रात होने के कारण बचाव कार्य शुरू नहीं हो पाया था।

सूचना पर बीसीसीएल की माइंस रेस्क्यू की टीम घटना स्थल पंहुची लेकिन बंद चानक में खतरनाक होने की बात कह नीचे उतरने से मना कर दिया। वही मौके पर पंहुची भाजपा नेत्री रागिनी सिंह घटना स्थल से ही धनबाद उपायुक्त माधवी मिश्रा को मामले की जानकारी दी और एनडीआरएफ टीम बुलवाने की मांग की है। भाजपा रागिनी सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा की बीसीसीएल की लापरवाही से घटना घटी है। इतनी खतरनाक बंद चानक है जो खुला हुआ है बीसीसीएल को घेराबंदी कर सुरक्षित करना चाहिए था लेकिन नही किया गया जिससे ये घटना घटी है।

वही घटना से स्थानीय लोगो में बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ काफी आक्रोश है। कृष्ण साहनी के चचेरे भाई विकाश साहनी ने कहा की बीसीसीएल की लापरवाही से घटना घटी है। बीसीसीएल कर्मी आते है और हजारी बना कर चले जाते है। यहां एक गार्ड तक नही रहता है। चानक वर्षो से बंद है इसकी घेराबंदी करना चाहिए था जो नही किया गया रात के अंधेरे में शौच जाने के दौरान वह नही देखा और गिर गया। मांग किया की कृष्णा बूढ़ी मां का एकमात्र बेटा था, उसकी पत्नी एक बच्ची भी है इनलोगो का अब कोई सहारा नहीं बचा है। ऐसे में बीसीसीएल प्रबंधन उसके परिवार को मुआवजा और नियोजन दे।








