DHANBAD : धनबाद जिले में बालू का अवैध कारोबार जोर शोर से चल रहा, बालू और कोयले के अवैध कारोबार पर रोक के लिए जिले में खनन टास्क फोर्स का घटना किया गया है किसका भी इन माफियाओं को कोई डर नही है। शनिवार की देर रात खनन विभाग और पुलिस की विशेष टीम ने छापेमारी कर गोबिंदपुर थाना क्षेत्र से बालू लोड तीन हाइवा और स्कॉट कर रही दो कार को जब्त किया है साथ ही तीन लोगो को गिरफ्तार किया गया है। बराकर नदी पूर्वी टुंडी के बेजार घाट और निरसा थाना क्षेत्र के पंडरा बेजरा घाट से बालू की तस्करी की जा रही है।

मामले को लेकर डीएसपी मुख्यालय वन शंकर कामती ने गोबिंदपुर थाना में प्रेस वार्ता कर बताया की गोबिंदपुर के बरवा – दलदली रोड हेरिटेज स्कूल के समीप बालू लोड तीन हाइवा संख्या – JH10AJ 3668, JH09T-9186, JH10AK 847 को पकड़ा गया। साथ ही बालू लोड हाइवा का स्कॉट कर रही दो कार सिवीफ्ट – JH10CS 6173, ब्रेजा – JH10CF-2208 भी पकड़ा गया। स्कॉट कर रहे कार सवार कमरूजमा को गिरफ्तार किया गया साथ ही दो हाइवा चालक अब्दुल अंसारी और समीम अंसारी को गिरफ्तार किया गया। जबकि एक हाइवा चालक फरार हो गया। सभी पर मामला दर्ज कर जेल भेजा जाएगा साथ ही संलिप्त लोगो की भी पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

डीएसपी शंकर कामती ने बताया की बालू का अवैध कारोबार नही चलने दिया जाएगा, प्रशासन की टीम लगातार छापेमारी की कार्रवाई कर रही है। अब कारोबार और वाहन को स्कॉट करने वालो की पहचान कर भी गिरफ्तार किया जाएगा। प्रेस वार्ता में गोबिंदपुर थाना प्रभारी रविकांत प्रसाद भी उपस्थित थे







