DHANBAD : झरिया थाना क्षेत्र के बीसीसीएल के ईस्ट भगतडीह के 9 नंबर बंद चाणक में कृष्ण भगत नामक युवक की चानक में गिरने के 48 घंटे के बाद भी युवक को बाहर नहीं निकाला जा सका है। शनिवार की सुबह पटना से एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची लेकिन चानक काफी गहरा और कोई रास्ता नही होने के कारण एनडीआरएफ की टीम भी चानक में नही उतर सकी, शाम होने के बाद टीम घटनास्थल से चली गई। अब एनडीआरएफ की एक बार फिर रविवार को चानक में उतरने का प्रयास करेगी।

गुरुवार की रात करीब 10 बजे ईस्ट भगतडीह के बंद चानक में पास के ही रहने वाले कृष्ण भगत गिर गया था। रात होने के कारण राहत और बचाव कार्य सुरु नही किया जा सका। शनिवार की सुबह मौके पर भाजपा नेत्री रागिनी सिंह के पंहुचने और लोगो के आक्रोश को देखते हुए झरिया सीओ बीसीसीएल अधिकारी मौके पर पहुंचे इसके बाद माइंस रेस्क्यू की टीम राहत बचाव कार्य के लिए पंहूची थी लेकिन चानक को काफी खतरनाक बताते हुए उसने उतरने से इंकार कर दिया।

वही शनिवार की सुबह एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची लेकिन दिनभर अंदर जाने के लिए कई जुगाड़े लगाई लेकिन चानक में काफी पानी और गैस होने के कारण नही जा सकी, अब टीम रविवार को चानक में जाने का प्रयास करेगी, युवक का शव चानक में पानी के ऊपर आ जाने की बात भी कई जा रही है। इधर 48 घंटे में भी शव को नही निकाले जाने से स्थानीय लोगो में काफी आक्रोश देखा गया। घटना स्थल पर झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह भी पंहूची साथ ही झरिया सीओ और थाना प्रभारी में मौजूद रहे।








