DHANBAD : धनबाद में हो रही मोटरसाइकिल चोरी पर अंकुछ लगाने के लिए जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक हरदीप पी जनार्दन के आदेश पर गठित एसआईटी टीम ने एक बार फिर बड़ी करवाई की है। झरिया के तीसरा थाना क्षेत्र में पूर्व में पुलिस ने चार मोटरसाइकिल चोर को छापेमारी के दौरान पकड़ा गया था उसके निशानदेही पर 12 मोटरसाइकिल भी बरामद की गई था उसी के निशानदेही पर पुलिस ने शनिवार को चार मोटरसाइकिल चोर को तीसरा और घनुवाडीह पुलिस की संजूक्त छापेमारी ने धर दबोचा है, उसके निशानदेही पर पांच चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है।

सिंदरी एसडीपीओ भूपेंद्र प्रसाद रावत ने तीसरा थाना में प्रेस वार्ता कर बताया की पूर्व में वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मोटरसाइकिल चोर गिरोह पर करवाई की गई थी जिसके पास से 12 मोटरसाइकिल बरामद किया गया था उसी के निशानदेही पर एक बार फिर चार बाइक चोर को पकड़ा गया है उसके पास से पांच बाइक भी बरामद की गई है वही पकड़े गए अपराधी राणा सिंह ,रोहन सिंह, विजय महतो और विश्वनाथ रवानी को पहले से मोटरसाइकिल चोरी के वारदात में शामिल है इसके के निशानदेही पर पांच मोटरसाइकिल बरामद किया है। कहा की अभी ये अभियान चलते रहेगा, चोरी की गई मोटरसाइकिल से ही बड़े बड़े क्राइम होते है जिसपर भी अंकुश लग सकेगा।







