Khabar 24 Bharat
Advertisement
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
Khabar 24 Bharat
No Result
View All Result
Home धनबाद

धनबाद एसएसपी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, क्राइम कंट्रोल का दिया निर्देश

khabar24 by khabar24
June 24, 2024
in धनबाद
0
धनबाद एसएसपी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, क्राइम कंट्रोल का दिया निर्देश
0
SHARES
27
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

DHANBAD : धनबाद समाहरणालय स्थिति पुलिस मुख्यालय में वरीय पुलिस अधीक्षक ह्रदीप पी जनार्दनन के नेतृत्व में समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमे सभी डीएसपी एसडीपीओ पुलिस पदाधिकारी समेत थाना प्रभारी व ओपी प्रभारी मौजूद थे ।

धनबाद समाहरणालय स्थिति मुख्यालय सभागार मे आयोजित बैठक के दौरान कई महत्पूर्ण विषयों पर चर्चा की गयी। बैठक के दौरान एसएसपी द्वारा पुलिस अधिकारियो को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि विभिन्न थानों में दर्ज़ लंबित मुक़दमों की जांच में तेजी लाई जाए और तय समय में चार्जशीट समर्पित की जाए l

इसके अतिरिक्त एसएसपी द्वारा पोस्को एक्ट के तहत दर्ज़ मामले को गंभीरता पूर्वक निर्धारित अवधि में जांच पूरी कर रिपोर्ट समर्पित करने का निर्देश दिया गया l साथ ही सभी पदाधिकारीयों को नशे के सौदागरों पर लगाम कसने को कहा साथ ही उन्होंने एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों का अक्षरश: पालन करने का निर्देश भी दिया ।

एसएसपी ने पुलिस अधिकारियो को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्कूल कॉलेज से सौ मीटर की दूरी पर किसी भी दुकान व पान गुमटी में बेचे जा रहे तांबकू उत्पाद की बिक्री पर सख्ती से रोक लगाया जाना चाहिए।बैठक में खनिज सम्पदा की तस्करी को रोकने को लेकर भी सख्त निर्देश दिए गए । उन्होंने जिले में किसी भी तरह के खनिज सम्पदा के अवैध खनन, परिवहन और भण्डारण के खिलाफ विशेष मुहिम के तहत कड़ी कार्रवाई का निर्देश जारी किया।

जिले में बढ़ते सड़क हादसों पर एसएसपी ने चिंता व्यक्त करते हुए इसके रोकथाम हेतु उचित कार्रवाई के साथ साथ निरंतर विशेष जांच अभियान चलाने को कहा। इसके अतिरिक्त सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने को कहा गया ताकि चोरी व लूट जैसे वारदतों को पूरी तरह रोका जा सके ।

एसएसपी द्वारा सभी थाना प्रभारी व ओपी प्रभारी को पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न स्कूल, कॉलेज समेत सामाजिक स्तर पर निरंतर जन जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश भी दिया गया ताकि लोगों को साइबर सुरक्षा, सड़क एवं यातायात सुरक्षा, नशा के रोकथाम व घरेलु हिंसा सम्बंधित विषयों पर जागरूक किया जा सके l

समीक्षा बैठक में एसएसपी ह्रदीप पी जनार्दनन, एसपी सिटी अजीत कुमार, डीएसपी विधि व्यवस्था दीपक कुमार, डीएसपी मुख्यालय 2 संदीप गुप्ता, डीएसपी मुख्यालय 1 शंकर कामती, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी निरसा रजत मणिक बाखला, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिंदरी भूपेंद्र राउत, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाघमारा आनंद ज्योति मिंज समेत तमाम पुलिस निरीक्षक, जिले के सभी थाना प्रभारी व ओपी प्रभारी मौजूद थे l

Previous Post

पुलिस की विशेष टीम ने एक बार फिर पांच बाइक किया जब्त, चार बाइक चोर गिरफ्तार

Next Post

झारखंड के मुख्यमंत्री के धनबाद आगमन को लेकर उपायुक्त एवं एसएसपी ने प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट,पुलिस समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मियों को किया ब्रीफ

khabar24

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

December 20, 2025
पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

December 18, 2025
कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

December 18, 2025
केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

December 17, 2025
धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

December 17, 2025
तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

December 16, 2025

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

  • English