HAJARIBAG : CBI की टीम ने बुधवार को NIIT प्रश्न पत्र लीक मामले को लेकर अपनी जांच बढ़ा दी है। आज CBI की आठ सदस्यीय जांच टीम हजारीबाग पहुंची। कुल तीन गाड़ियों से हजारीबाग पहुंची CBI की टीम सबसे पहले ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल के घर पहुंच जांच की। उसके बाद प्रिंसिपल को घर से स्कूल ले कर गई और वहां भी पूछताछ की। इसके बाद सीबीआई की आठ सदस्यों वाली इस टीम में से चार अधिकारी हजारीबाग के स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के मेन ब्रांच जांच करने पहुंचे।

उन्होंने वहां पर बॉक्स जिसमें प्रश्न पत्र थे, उसे किसने रिसीव किया था, इसके बारे में जानकारी ली। इस दौरान टीम ने सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला। इसके अलावा उन्होंने मैनेजर एवं अन्य कर्मियों से भी पूछताछ की है। ईधर हजारीबाग के ओरिया स्थित ब्लू डार्ट कोरियर कंपनी जिसके द्वारा स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया को प्रश्न पत्र पहुंचाए गए थे, वहां भी सीबीआई के द्वारा आगे जांच के लिए जाने की बात कही जा रही है। फिलहाल ब्लू डार्ट कोरियर ऑफिस में ताला लटका है।
जैसे ही हजारीबाग पहुंचने की खबर लोगों को हुई लोग सशंकित हो जानने की कोशिश में लगे रहे की आखिर माजरा क्या है। तब लोगों को जानकारी हुई कि माजरा क्या है। जब इस संबंध में CBI की टीम से मामले को जानना चाहा तो वे कुछ भी अभी कहने से इनकार किया।







