Khabar 24 Bharat
Advertisement
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
Khabar 24 Bharat
No Result
View All Result
Home Uncategorized

पश्चिम बंगाल कोयला घोटाला: CBI ने ECL के पूर्व जीएम समेत 2 लोगों को किया गिरफ्तार

khabar24 by khabar24
June 26, 2024
in Uncategorized, पश्चिम बंगाल
0
पश्चिम बंगाल कोयला घोटाला: CBI ने ECL के पूर्व जीएम समेत 2 लोगों को किया गिरफ्तार
0
SHARES
51
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

ASANSOL: पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये के कोयला तस्करी मामले में बुधवार को CBI ने ECL के एक वरिष्ठ अधिकारी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए लोगों में ECL कुनुस्तोड़िया एरिया के पूर्व GM अमित कुमार धर के रूप में हुई है। वहीं सूत्रों का कहना है कि दो अन्य लोगों में बापी ठाकुर और विधा दास है। CBI तीनों को बुधवार को पश्चिम बर्दवान जिले के आसनसोल की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। जहां से CBI के वकील उनकी CBI हिरासत की मांग करेंगे। गिरफ्तार किए गए तीनों लोगों के नाम CBI की चार्जशीट में दर्ज हैं। बताया जाता है कि तीनों व्यक्तियों को मंगलवार को पूछताछ के लिए मध्य कोलकाता स्थित CBI के निजाम पैलेस कार्यालय में बुलाया गया था, जिसके बाद वे पेश हुए। रात भर की पूछताछ के बाद CBI को इनलोगों ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जिसके बाद सभी को बुधवार की सुबह उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बापी ठाकुर आसनसोल के जामुरिया के केंदा का रहने वाला है, जबकि विधा दास रानीगंज का रहने वाला है।

आप को बताते चले कि इसके पूर्व CBI ने कोयला तस्करी मामले में ECL के मौजूदा महाप्रबंधक नरेश चंद्र साहा और सिविल ठेकेदार एवं कोयला सरगना अश्विनी कुमार यादव को गिरफ्तार किया था। CBI द्वारा लगातार हुई गिरफ्तारियां के बाद भी कोयला तस्करी रैकेट का धंधा डंके की चोट पर चल रहा है। इन सरगनाओं ने अपनी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए ECL में अपना नेटवर्क फैला रखा है। जो आज भी उनके काले कारोबार को संचालित कर रखा है। सूत्रों की माने तो यहां के कई राजनीतिक दल के नेता और सामाजिक संगठन राज्य के मुख्यमंत्री से लेकर तमाम आला अधिकारी को पत्र लिखकर अवगत कराया है। लेकिन आज तक उन पर कार्रवाई नहीं हो पाई। जिसके कारण आज भी डंके की चोट पर उनका धंधा चल रहा है। बंगाल कोयला घोटाला सुर्खियों में रहा है। CBI चार साल से इस मामले की जांच कर रही है। मामले के सिलसिले में पहले भी कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

आप को बता दे कि CBI ने 2020 में कोयला तस्करी मामले में अपनी जांच शुरू की थी। इसके बाद ED ने भी मामले के मनी लॉन्ड्रिंग का मामला मानते हुए जांच शुरू की। इस मामले में 43 लोगों पर चार्जसीट में नाम है।CBI की अदालत में 21 मई को आरोप पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि थी। लेकिन तीन आरोपी के हाजिर नहीं होने के कारण इस मामले का आरोप गठन नहीं हो सका। अब अंतिम आरोपपत्र दाखिल करने की तिथि 3 जुलाई तय की गई है, जिसके बाद मुकदमे की प्रक्रिया शुरू होगी।

Previous Post

NIIT प्रश्न पत्र लीक मामले में CBI टीम पंहूची हजारीबाग में शुरू की जांच

Next Post

धनबाद कृषि बाजार समिति के व्यापारी मिले मुख्यमंत्री से, सौपा ज्ञापन

khabar24

khabar24

Next Post
धनबाद कृषि बाजार समिति के व्यापारी मिले मुख्यमंत्री से, सौपा ज्ञापन

धनबाद कृषि बाजार समिति के व्यापारी मिले मुख्यमंत्री से, सौपा ज्ञापन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

December 20, 2025
पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

December 18, 2025
कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

December 18, 2025
केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

December 17, 2025
धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

December 17, 2025
तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

December 16, 2025

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

  • English