Khabar 24 Bharat
Advertisement
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
Khabar 24 Bharat
No Result
View All Result
Home Uncategorized

ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के 33 वीं केन्द्रीय परिषद समिति की हुई बैठक, लिए गए कई निर्णय

khabar24 by khabar24
June 27, 2024
in Uncategorized, धनबाद
0
ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के 33 वीं केन्द्रीय परिषद समिति की हुई बैठक, लिए गए कई निर्णय
0
SHARES
15
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

DHANBAD: ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के 33 वीं केन्द्रीय परिषद समिति की बैठक गुरुवार को रेलवे ऑडिटोरियम धनबाद में शुरू हुई। गुरुवार सुबह सियालदाह राजधानी एक्सप्रेस से कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एआईआरएफ के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा तथा पटना से विशेष कोच से ईसीआरकेयू के अध्यक्ष डी के पाण्डेय एवं महामंत्री एस एन पी श्रीवास्तव के धनबाद स्टेशन पहुंचने पर अपर महामंत्री मो ज़्याऊद्दीन के नेतृत्व में रेलकर्मियों ने पुष्पहारों और जोरदार इंकलाबी नारों के साथ स्वागत किया। आडिटोरियम प्रांगण पहुंच कर यूनियन के झंडे को अध्यक्ष द्वारा फहराया गया। इसके बाद सभी के द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभागार में कॉम. शिव गोपाल मिश्रा सहित ईसीआरकेयू के केन्द्रीय पदाधिकारियों द्वारा पंचदीप प्रज्ज्वलित कर बैठक की शुरुआत की गई।

ईसीआरकेयू के मीडिया प्रभारी एनके खवास में बताया कि बैठक की अध्यक्षता डी के पाण्डेय ने तथा मंच संचालन मो ज़्याऊद्दीन ने किया जिसमें उनका सहयोग सहायक महामंत्री ओमप्रकाश ने किया।केन्द्रीय पदाधिकारियों के स्वागत के पश्चात पिछले दिनों मृत साथियों और विभिन्न घटनाओं में असमय काल कवलित हुए रेलकर्मियों और नागरिकों के आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। फिर सुमन गिरी तथा सोमा द्वारा स्वागत गान एवं देशभक्ति गीत गान से अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके बाद सभा में महामंत्री एस एन पी श्रीवास्तव ने अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जिसमें वर्तमान समय में राजनीतिक परिदृश्य और रेलकर्मियों के विभिन्न मांगों पर चल रहे आंदोलन की अद्यतन जानकारी रखी।एआईआरएफ के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा ने बैठक में अपनी बात रखते हुए रेलकर्मियों के लिए पुराने पेंशन बहाली, आठवें वेतन आयोग के गठन,रेलवे आवासों के मरम्मती, सहित कई मांगों पर विस्तृत जानकारी रखी। उन्होंने स्पष्ट किया कि रेलकर्मियों की मांगों को पूरा किए बिना किसी भी कीमत पर हम पीछे नहीं हटेंगे। हमारा आंदोलन चलता रहेगा जबतक कि सरकार पुराने पेंशन बहाली की मांग को स्वीकार नहीं कर लेती। पेंशन मामले पर यदि केन्द्र सरकार ने जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो इसबार आरपार की लड़ाई होगी। उन्होंने यूनियनों की मान्यता प्राप्त करने के लिए होने वाले आगामी चुनाव की तैयारी में भिड़ जाने का आह्वान किया।


ईसीआरकेयू के जोनल स्तर पर सम्पन्न हुए इस बैठक में अपर महामंत्री मो ज़्याऊद्दीन, एआईआरएफ के जोनल सेक्रेटरी ओ पी शर्मा, ईसीआरकेयू के सहायक महामंत्री ओमप्रकाश, संगठन मंत्री सौमेन दत्ता, नेताजी सुभाष तथा शाखा प्रतिनिधियों में सुनील कुमार सिंह,आर एन चौधरी,आई एम सिंह, बी के साव, बसंत दूबे,एन के खवास,आर के सिंह, पी के सिन्हा, ए के तिवारी, बी बी सिंह, चंदन शुक्ल, जे के साव,महेन्द्र प्रसाद महतो,ए के विश्वकर्मा, विश्वजीत,राजीव, शिवजी,प्रभाकर, शंभु,परशुराम,एम के मुकेश,जफर आलम,कौशल,सुबोध, एस के पाल,मो शबीर,राजकुमार, अमित कुमार,परमेश्वर,पवन,भानु, अमरजीत,अजय, प्रशांत,विमान मंडल,सी एस प्रसाद,रूचि कुमारी, सुजाता देवी,सुदर्शन, नागेन्द्र, रीतलाल गोप,एस चक्रवर्ती, अजीमुद्दीन,सुरेन्द्र,अजय सिन्हा,इजहार,श्वेता,दीपा कुमारी,अजय सिंह,ए के दास,इस्लाम, प्रभाकर, रणजीत, प्रदीप्तो सहित सैंकड़ों रेलकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Previous Post

धनबाद के वासेपुर उपडाकघर से 15 करोड़ की अवैध निकासी मामले में जांच सुरु

Next Post

सरायकेला में LRDC कार्यालय के महिला क्लर्क को ACB ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

khabar24

khabar24

Next Post
सरायकेला में LRDC कार्यालय के महिला क्लर्क को ACB ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

सरायकेला में LRDC कार्यालय के महिला क्लर्क को ACB ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

December 20, 2025
पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

December 18, 2025
कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

December 18, 2025
केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

December 17, 2025
धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

December 17, 2025
तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

December 16, 2025

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

  • English