SARAIKELA : सरायकेला में ACB की टीम ने एक ने LRDC कार्यालय में कार्यरत एक महिला क्लर्क को आठ हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। महिला क्लर्क को गिरफ्तार करने के बाद ACB की टीम उसे अपने साथ जमशेदपुर लेकर चली गई।
मामला खरसांवा जिले का है। जहां सिंग सोय नामक व्यक्ति ने एक जमीन के म्यूटेशन को लेकर आवेदन दिया था। फाइल को आगे बढ़ाने के लिए स्वागता नंदा ने सिंग सोय से आठ हजार रुपये की मांग की। उसने अपनी सारी मजबूरी बताई लेकिन महिला क्लर्क कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थी। काफी मिन्नतों के बाद भी जब स्वागता उसकी जमीन का म्यूटेशन करने के लिए तैयार नहीं हुई, तो उसने एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत दर्ज कार्रवाई।
उसके बाद सिंग सोय की शिकायत की जांच के बाद ACB ने जाल बिछाया, ACB की योजना के तहत सिंग सोय स्वागता नंदा को रिश्वत देने के लिए LRDC ऑफिस पहुंचा। ऑफिस में मौजूद स्वागता नंदा को सिंग सोय ने आठ हजार रुपये जैसे ही दी, वहां पहले से सादे वेश में मौजूद ACB की टीम ने उसे धर दबोचा। उसके बाद ACB की टीम उसे जमशेदपुर लेकर चली गई।
गिरफ्तारी के बाद महिला क्लर्क अपने दुपट्टे से अपना चेहरा छिपाने की कोशिश करती रही। उक्त महिला क्लर्क की गिरफ्तारी के लिए ACB की टीम अपने साथ महिला पुलिसकर्मी को भी लेकर पहुंची थी।







