Khabar 24 Bharat
Advertisement
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
Khabar 24 Bharat
No Result
View All Result
Home झारखंड

गिरिडीह सेंट्रल जेल अधीक्षक को मिल रही धमकी, सुरक्षा को लेकर लिखा पत्र

khabar24 by khabar24
July 2, 2024
in झारखंड
0
गिरिडीह सेंट्रल जेल अधीक्षक को मिल रही धमकी, सुरक्षा को लेकर लिखा पत्र
0
SHARES
24
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

GIRIDIH : गिरिडीह सेंट्रल जेल की अधीक्षक हिमानी प्रिया को धमकी भरा मैसेज मिलने की खबर के बाद सूबे की तापमान एकाएक बढ़ गई है। कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू और उसके गैंग के एक अपराधी मयंक सिंह ने गिरिडीह सेंट्रल जेल की अधीक्षक हिमानी प्रिया को जान से मारने की धमकी दी है। हिमानी प्रिया को इंटरनेशनल कॉल कर व व्हाट्सऐप मैसेज कर मयंक कई बार धमका चुका है। जबकि जेल के अंदर भी अमन साहू ने चार से पांच दिन पूर्व हिमानी प्रिया को धमकी दी थी।

बताया जाता है कि अभी हाल के दिनों में गिरिडीह सेंट्रल जेल आए गैंगस्टर अमन साहू पर धमकी का आरोप लगा है। यह धमकी गैंगस्टर की सुविधा बढ़ाने के लिए दी जा रही है। धमकी भरा मैसेज मिलने के बाद जेल अधीक्षक ने एक पत्र जिले के डीसी, एसपी के साथ जेल आईजी को लिखा है। जेल अधीक्षक को मैसेज मिलने के बाद उनकी जान खतरे में हैं। उनके पास इंटरनेशल कॉल के साथ व्हाट्सअप मैसेज भी आ रहा है। यह सारी करतूत इसी जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू का सहयोगी कुख्यात मयंक सिंह कर रहा है।

अभी चार से पांच दिन पूर्व जेल के अंदर जब वह भ्रमण पर थी तो अमन ने उन्हें धमकी भी दी थी। हिमानी प्रिया के अनुसार उन्हें जो कॉल आ रहा है, उसमें यह कहा जा रहा है कि जैसा कहा जा रहा है कीजिये नहीं तो पुराने जेलर पर जिस तरह हमला हुआ था। उसी तरह हमला होगा। आपके बारे में बहुत सुना है, इसलिए आपसे जितना कहा जा रहा है उतना कीजिए और इस बार गोली निशाने से नहीं चूकेगी। इतना ही नहीं, मयंक सिंह अधीक्षक के परिवार को भी क्षति पहुंचाने की धमकी दे रहा है। इस घटना के बाद जेल अधीक्षक ने पूरे मामले की जानकारी जिले के उपायुक्त, एसपी और जेल आईजी को भी दी है। पिछले चार पांच दिनों से उनके पास अलग अलग देश से फोन आ रहे हैं। फोन करनेवाला खुद को अमन साहू गैंग और रवि विश्नोई गैंग का सदस्य कह रहा है उसका कहना हैं की जेल के अंदर अमन साहू की सुविधा बढ़ा दी जाए।

गैंगस्टर अमन साहू पहली बार 2019 में गिरफ्तार हुआ था। लेकिन, 29 सितंबर 2019 को ही वह पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया। पुलिस ने उसे 3 साल बाद जुलाई 2022 में दोबारा गिरफ्तार किया। अमन साहू इसके पूर्व पलामू जेल में बंद था जिसे हाल के दिनों में गिरिडीह केंद्रीय जेल में शिफ्ट कर दिया गया। सूत्रों का कहना है कि अमन साहू के गिरोह के पास कई अत्याधुनिक हथियार हैं, जिसके दम पर वह अपने गिरोह के सदस्यों के बल पर रंगदारी व लेवी वसूलने का काम करता है।

Previous Post

धनबाद पुलिस ने 9 साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार, लैपटॉप,मोबाइल सहित अन्य सामान किया बरामद

Next Post

‘पुलिस की पाठशाला’ में बच्चों को पढ़ाया गया सफलता और अनुशासन का पाठ, नए कानून की भी दी गई जानकारी

khabar24

khabar24

Next Post
‘पुलिस की पाठशाला’ में बच्चों को पढ़ाया गया सफलता और अनुशासन का पाठ, नए कानून की भी दी गई जानकारी

'पुलिस की पाठशाला' में बच्चों को पढ़ाया गया सफलता और अनुशासन का पाठ, नए कानून की भी दी गई जानकारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

December 20, 2025
पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

December 18, 2025
कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

December 18, 2025
केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

December 17, 2025
धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

December 17, 2025
तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

December 16, 2025

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

  • English