Khabar 24 Bharat
Advertisement
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
Khabar 24 Bharat
No Result
View All Result
Home धनबाद

‘पुलिस की पाठशाला’ में बच्चों को पढ़ाया गया सफलता और अनुशासन का पाठ, नए कानून की भी दी गई जानकारी

khabar24 by khabar24
July 2, 2024
in धनबाद
0
‘पुलिस की पाठशाला’ में बच्चों को पढ़ाया गया सफलता और अनुशासन का पाठ, नए कानून की भी दी गई जानकारी
0
SHARES
15
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

‘DHANBAD : जन जागरुकता अभियान के तहत धनबाद ‘पुलिस की पाठशाला’ के तहत धनबाद CMRI डिनोबली स्कूल में स्कूल के छात्र छात्राओं के साथ देश में लागू हुए नए कानून, यातायात नियमों, साइबर सुरक्षा, महिला एवं बाल सुरक्षा, नशे से बचाव एवं घरेलु हिंसा से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन मौजूद रहे। 

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस की हर मुहिम को समाज के हर वर्ग का निरंतर सहयोग मिलता रहा है और ऐसे में अगर विद्यार्थी अपने अधिकार एवं कर्तव्यों को लेकर सजग रहेंगे तो काफी हद तक समाज से बुराईयों को खत्म किया जा सकता है। छात्र-छात्राओं को जिस तरह की शिक्षा दी जाएगी उनका भविष्य निर्माण भी उसी प्रकार होगा। यही वजह है कि साइबर अपराध के शिकार होने से बचाव, नशे से दूरी, यातायात नियमों की जानकारी समेत आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए धनबाद पुलिस ने विशेष पहल करते हुए पुलिस की पाठशाला अभियान के लिए स्कूलों और कॉलेजों को चुना है।

एसएसपी ने छात्र – छात्राओं को सुरक्षा की गारंटी देते हुए कहा कि कभी भी किसी तरह की समस्या पर वे सीधे पुलिस से डायल 112 के जरिए सम्पर्क कर सकते हैं, पुलिस की टीम ससमय मदद को पहुंचेगी । छात्रों को सफलता का मुलमंत्र समझाते हुए कहा कि छात्र जीवन में अनुशासन व लक्ष्य बेहद जरुरी है l प्रतिबद्धता के जरिए ही लक्ष्य को साधा जा सकता है।

उन्होंने मोबाइल व इंटरनेट के अनावश्यक इस्तेमाल से बचने की अपील करते हुए बच्चों को यथासंभव मोबाइल के कम उपयोग की बात कही।  किसी अनजान शख्स से वर्चुअल दोस्ती न करने की अपील भी की। मौजूदा वक़्त में आर्टिफिशल इंटेलिजेंस के बढ़ते खतरे को देखते हुए उन्होने बच्चों को बेहद सतर्क रहने को कहा, साथ ही अपनी निजी गतिविधियों की जानकारी सोशल मीडिया पर अपडेट न करने की अपील भी की। साथ ही एसएसपी ने अपने निजी जीवन के अनुभवों को साझा करते हुए बच्चों के कई सवालों के जवाब भी दिए ।

कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय संदीप गुप्ता ने बच्चो को भरोसा दिलाया की धनबाद पुलिस सभी की सुरक्षा को लेकर  संकल्पित है। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य महिला एवं बाल अपराध के उन्मूलन में समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना, छात्र- छात्राओं के लिए समाज में सुरक्षित वातावरण तैयार करना भी है। उन्होंने अपने सॉम्बोधन के दौरान बच्चों को सफलता के काई टिप्स भी दिए।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस उपाधीक्षक यातायात अरविंद सिंह ने छात्र छात्राओं को यातायात नियमों से जुड़ी जानकारी देते हुए सुरक्षा से जुड़े तमाम पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने वहां मौजूद बच्चों से सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के सख्ती से पालन करने की अपील की। इसके अलावा नाबालिक बच्चों को गाड़ी न चलाने की अपील भी की।

पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में एसएसपी ह्रदीप पी जनार्दनन, डीएसपी मुख्यालय संदीप गुप्ता, डीएसपी ट्रैफिक अरविंद सिंह, डिनोबली स्कूल की प्रिंसिपल तनुश्री बनर्जी, वाईस प्रिंसिपल शुभाशीष घोष, सुनील सिंह, प्रतिभा कुमारी समेत कई शिक्षक और सैकड़ो की संख्या में स्कूल के बच्चे मौजूद थे।

Previous Post

गिरिडीह सेंट्रल जेल अधीक्षक को मिल रही धमकी, सुरक्षा को लेकर लिखा पत्र

Next Post

जेपी हॉस्पिटल ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को किया सम्मानित

khabar24

khabar24

Next Post
जेपी हॉस्पिटल ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को किया सम्मानित

जेपी हॉस्पिटल ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को किया सम्मानित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

December 20, 2025
पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

December 18, 2025
कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

December 18, 2025
केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

December 17, 2025
धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

December 17, 2025
तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

December 16, 2025

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

  • English