RANCHI : झारखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर हेमंत सोरेन ने तीसरी बार झारखंड की कमान संभाल ली। गुरुवार को उन्होंने एक बार फिर शपथ ली। बुधवार को ही इंडिया गठबंधन की एक बैठक हुई थी। जिसके बाद चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री की पद से इस्तीफा दे दिया था।
आप को बता दे कि हेमंत सोरेन हाल ही में जमानत पर रिहा हुए हैं। उनके गिरफ्तारी के बाद चंपई सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री बने थे। गुरुवार को एक बार फिर झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राजभवन में हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। चर्चा यह थी कि हेमंत सोरेन 7 जुलाई को शपथ लेंगे। लेकिन राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने हेमंत सोरेन को राज्य में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। इसके बाद गठबंधन ने फैसला किया कि हेमंत सोरेन आज (बृहस्पतिवार) ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।







