DHANBAD : धनबाद सांसद ढुल्लू महतो 18वीं लोकसभा के सदस्य के तौर पर सपथ ग्रहण के बाद गुरुवार को धनबाद लौटे जहां धनबाद रेलवे स्टेशन परिसर में सैकड़ो की संख्या में भाजपाइयों और समर्थको ने माला पहना कर और गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस दौरान सांसद ढुल्लू महतो ने भी सभी का अभिवादन स्वीकार किया।

मौके पर सांसद ढुल्लू महतो ने मीडिया से बात करते हुए कहा की जनता की सेवा करने का जो अवसर मुझे मिला है, मैं उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिए जनता के साथ हम सब मिलकर दिन-रात काम करेंगे। कहा कि वर्षो से फलाईओवर और गया पुल चौड़ीकरण की मांग उठ रही है जो अब जल्द पूरा होने जा रहा है। वही राज्य सरकार जितनी जल्दी जमीन देगी उतनी जल्दी एयरपोर्ट बनेगा।

साथ ही कांग्रेस पर हिन्दू विरोधी पार्टी होने का आरोप भी लगाया वही झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा हेमंत सोरेन को फिर से मुख्यमंत्री बनाए जाने पर कहा की एक सीधे साधे आदिवासी नेता के साथ धोखा हुआ है। ये लोग परिवार छोड़ कर किसी के बारे में नहीं सोचते है।







