Khabar 24 Bharat
Advertisement
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
Khabar 24 Bharat
No Result
View All Result
Home Uncategorized

Goal Institute Of Dhanbad ने NEET में सफल छात्र – छात्राओं किया सम्मानित

khabar24 by khabar24
July 4, 2024
in Uncategorized, धनबाद
0
Goal Institute Of Dhanbad ने NEET में सफल छात्र – छात्राओं किया सम्मानित
0
SHARES
44
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

Goal Institute Of Dhanbad के द्वारा NEET में सफल छात्र – छात्राओं के लिए धनबाद के हीरक रोड 8 लेन स्थित एक निजी होटल के सभागार में गुरुवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमे लगभग 50 छात्र छात्राओं को उनके मेहनत और परिश्रम का सम्मान दिया गया। समारोह में मुख्य रूप से एसएनएमएमसीएच के प्राचार्य डॉक्टर ज्योति रंजन, आईआईटी आईएसएम के डिप्टी डायरेक्टर प्रो. धीरज कुमार, गोल के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक बिपिन सिंह, गोल धनबाद केन्द्र निदेशक संजय आनंद उपस्थित थे। इस दौरान पहले विधिवत कार्यक्रम की शुरुवात की गई फिर एक – एक कर लगभग 50 छात्र – छात्राओं सम्मानित किया गया। 

मौके पर उपस्थित एसएनएमएमसीएच के प्राचार्य डॉक्टर ज्योति रंजन ने अपने संबोधन में कहा कि विगत कई वर्षों से गोल धनबाद में मुझे बतौर मुख्य अतिथि आने का मौका मिला एवं कोयलांचल के भावी चिकित्सकों को सम्मानित कर उन्हें मार्गदर्शित गौरवान्चित हुआ। मेडिकल की तैयारी करने वाले छात्रों को अब कहीं अन्यत्र जाने की जरूरत नहीं क्योंकि गोल जैसी संस्थान के हाथों में यहां के छात्रों का भविष्य सुरक्षित है उन्होंने मेडिकल क्षेत्र में विभिन्न पहलुओं से भी उन्हें अवगत कराया।

वही विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित आईआईटी आईएसएम के डिप्टी डायरेक्टर प्रो.धीरज कुमार ने बताया कि मैं एक साथ इतने छात्रों के एक छोटी सी जगह से मेडिकल जैसी कड़ी प्रतिस्पर्धा में सफल देखकर हर्षित हूँ। उन्होंने सभी सफल छात्रों के सुखद भविष्य की कामना की एवं तैयारी कर रहे मेडिकल एवं इंजीनियरिंग के छात्रों को मार्गदर्शित भी किया।

गोल संस्थान के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक बिपिन सिंह ने बताया कि विगत 26 वर्षों से गोल के पूरी टीम मेडिकल/इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए लगातार ईमानदार प्रयास कर रही है। नतीजतन हर वर्ष सैंकड़ों छात्र विभिन्न सरकारी कॉलेजों के साथ ही देश के शीर्ष 10 कॉलेजों में दाखिला ले रहे हैं। आप अभिभावकगण एवं छात्रों का भरोसा ही है, कि कम छात्रों में प्रतिशत सफलता हर वर्ष शानदार है, जो मनोबल को बढ़ाने वाली है, गोल गुणवत्ता पूर्ण अध्ययन, सही मार्गदर्शन एवं सफलता दिलाने के लिए सक्रियता के लिए कटिबद्ध है।

गोल धनबाद केन्द्र निदेशक संजय आनंद ने बताया कि विगत 23 वर्षों से हमारे संस्थान के छात्र ने कोयलांचल के साथ ही पूरे झारखण्ड में अपनी सफलता का लोहा मनवाया है। ये बताते हुए गर्व होता है कि गोल के छात्र देश के लगभग हर-एक मेडिकल कॉलेजों में ग्रुप में मौजुद है। यहां के छात्रों में बड़ी प्रतिभा है केवल इन्हें सही मार्गदर्शन में तरासे जाने की जरूरत है। यहां से हर वर्ष साधारण छात्र भी असाधारण सफलता हासिल कर रहे हैं। ये बताते हुए गर्व और खुशी हो रही है की कोयलांचल के छात्र 10वीं, 10+2 और मेडिकल में भी केवल सफलता नहीं वरण टॉपर बन रहे हैं।

गोल संस्थान के असिस्टेंट डायरेक्टर रंजय कुमार ने कहा कि गोल का हर ब्रांच रिजल्ट ऑरिएन्टेड है। 26 वर्षों में अबतक 17 हजार से ज्यादा छात्र तो मेडिकल कॉलेजो में पढाई कर रहे है और बहुत सारे डॉक्टर बनकर देश के साथ विदेशों में भी मानवता का सेवा दे रहे हैं। विदित हो कि इस बार उक्त संस्थान से लगभग 600 छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेजो में दाखिला की संभावना है. वही 11 छात्रों ने 720 अंकों में 700 अंकों को पार किया है।

गोल के पूर्व छात्रवर्ती छात्र ऑप्थेल्मोलॉजिस्ट डॉ० मनोज कुमार ने बताया कि हम आज इतने सफल छात्रों के साथ तैयारी कर रहे छात्रों की इतनी बड़ी संख्या देखकर गौरवान्वित महसुस कर रहे हैं, कि आज गोल संस्थान एक कुशल नेतृत्व में बड़ा रूप ले चुका है।

सफल छात्रों में हेमा मेहता, आलोक कुमार राय, मोहित कुमार दत्ता, अक्सा नूर, सकरा नाज, प्रिया कुमारी, राबिन चन्द्रा, सुदेशना दत्ता, कुमकुम कुमारी, अभिशेक दास, सोमा कुमारी, लक्ष्मी प्रिया सिंह, साक्षी सुमन, नीकिता कुमारी, हरिमोहन सिंह, दीपक कुमार, रितिक राज, अमनूर धात्री, सपना कुमारी, साक्षी जयसवाल, नादरा नूरसेन, अंजली, विक्रेता, डिगविजय, अनिता, आस्था, प्राची, विकास, स्वपनिल, दीपलता, साहिबा, कुलसुम, रौली कौशिक, जानवी, मैत्री, दिप्यांशु, शिवम, निहारिका, जिवंती, रोहित, विनित, दिपक, अंजली आदि शामिल थे।

Previous Post

लोकसभा में शपथ ग्रहण के बाद धनबाद पंहुचे सांसद ढुल्लू महतो का स्टेशन में जोरदार स्वागत 

Next Post

धनबाद एसएसपी ने बैंक मोड़ थाना में शहर के पुलिस पदाधिकारियों के साथ की बैठक, दिए गए कई दिशा निर्देश 

khabar24

khabar24

Next Post
धनबाद एसएसपी ने बैंक मोड़ थाना में शहर के पुलिस पदाधिकारियों के साथ की बैठक, दिए गए कई दिशा निर्देश 

धनबाद एसएसपी ने बैंक मोड़ थाना में शहर के पुलिस पदाधिकारियों के साथ की बैठक, दिए गए कई दिशा निर्देश 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

December 20, 2025
पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

December 18, 2025
कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

December 18, 2025
केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

December 17, 2025
धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

December 17, 2025
तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

December 16, 2025

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

  • English