Khabar 24 Bharat
Advertisement
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
Khabar 24 Bharat
No Result
View All Result
Home धनबाद

I.G ने पुलिस पदाधिकारियो के साथ की बैठक, पेंडेंसी कम करने और अपराधियों की धरपकड़ तेज करने के दिए निर्देश

khabar24 by khabar24
July 7, 2024
in धनबाद
0
I.G ने पुलिस पदाधिकारियो के साथ की बैठक, पेंडेंसी कम करने और अपराधियों की धरपकड़ तेज करने के दिए निर्देश
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

DHANBAD : बोकारो के जोनल आईजी माइकल राज शनिवार को धनबाद समाहरणालय स्थित पुलिस मुख्यालय पहुंचे जहाँ उन्होंने जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ घंटों बैठक कर कानून व्यवस्था की जानकारी ली। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक ह्रदीप पी जनार्दनन, पुलिस अधीक्षक नगर अजीत कुमार समेत जिले के सभी डीएसपी व एसडीपीओ उपस्थित थेl बैठक में आईजी ने शहर में घटित ब्रगलरी, वाहन चोरी, पोक्सो व एनडीपीएस एक्ट एवं एससी-एसटी एक्ट में दर्ज कांडो की समीक्षा भी की।

आईजी ने संगठित अपराध करने वाले अपराधियों व गैंग्स से जुड़े विभिन्न मामलों की विस्तारपूर्वक जानकारी लेते हुए सभी गैंगस्टर की गिरफ़्तारी सुनिश्चित करने हेतु कार्रवाई को तेज करने का निर्देश दिया। लंबित कांडो की समीक्षा करते हुए मामले के त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। वहीं बैठक में तेज ड्राइविंग और सड़क दुर्घटनाओं मे हो रही मौत पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होने इस दिशा में ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा ताकि सड़क हादसों को कम किया जा सके l

बैठक में अधिकारियों को कानून व्यवस्था को पुख्ता और प्रभावी बनाने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने थानों में पेंडेंसी कम करने, भगोड़े अपराधियों की धरपकड़ तेज करने सहित मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों पर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। साथ ही जिले की कानून व्यवस्था को अधिक बेहतर बनाने के लिए पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए आमजनों के साथ मित्रवत व्यवहार करने को कहा ताकि पुलिस और जनता के बीच विश्वास कायम हो सके। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अभियान चलाकर लॉटरी, जुआं, सट्टा, अवैध शराब व मादक पदार्थो की बिक्री के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने सहित यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के भी निर्देश दिए।

आईजी ने बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियों को सघन जांच के दौरान अपराधियों की धरपकड़, अवैध हथियारों की धरपकड़, अवैध मादक पदार्थों के धंधेबाजों की धरपकड़ तेज करने के लिए विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करने की बात कही। इसी के साथ उन्होंने वांछित अपराधियों के खिलाफ जल्द अभियान छेड़कर अपराधियों को गिरफ्तार करने और थानों में लंबित मामलों के जल्द निस्तारण के निर्देश भी दिए। साथ ही उन्होंने जिले में बढ़ रही बाइक चोरी की वारदातों का खुलासा करने के लिए भी पुलिस की ओर से विशेष कार्ययोजना के तहत कार्रवाई करने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं, साथ ही आईजी महोदय ने सभी थानों में नए कानून के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करने व इसके प्रचार प्रचार को तेज करने को कहा।

Previous Post

एडीएम लॉ एंड आर्डर ने एसएनएमएमसीएच अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

Next Post

देवघर में तीन मंजिला बिल्डिंग गिरी, कई लोगों के दबने की आशंका, एक की मौत, चार को बचाया गया

khabar24

khabar24

Next Post
देवघर में तीन मंजिला बिल्डिंग गिरी, कई लोगों के दबने की आशंका, एक की मौत, चार को बचाया गया

देवघर में तीन मंजिला बिल्डिंग गिरी, कई लोगों के दबने की आशंका, एक की मौत, चार को बचाया गया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

December 20, 2025
पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

December 18, 2025
कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

December 18, 2025
केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

December 17, 2025
धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

December 17, 2025
तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

December 16, 2025

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

  • English