DEOGHAR : देवघर में रविवार को एक बड़ी घटना घटी है। सुबह को एक तीन मंजिला बिल्डिंग ढह गई। जिसमे कई लोगों के दबे होने की आशंका है। एक व्यक्ति के मौत हो जाने की सूचना है। जिसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। जबकि चार लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। फिलहाल जिला प्रशासन के साथ साथ एनडीआरएफ के साथ-साथ अन्य बचाव टीम राहत एवं बचाव कार्य में लगी हुई है। मलवा में कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है। प्रशासन और सभी बचाव दल जोर शोर से मलबा हटाने में लगा हुआ है।

घटना को लेकर बताया जाता है कि देवघर के सीता होटल के समीप रविवार की सुबह सुबह एक बिल्डिंग के गिरने की घटना घटी। जैसे ही बिल्डिंग गिरने की जानकारी लोगों को हुई पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया। लोग जैसे तैसे बचाव में लग गए। फिर इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच बचाव में लग गई। तब तक एनडीआरएफ की टीम और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। सभी राहत एवं बचाव कार्य के लिए मौजूद हैं। मौके पर एम्बुलेंस की भी तैनाती कर दी गई है। स्थानीय लोगों ने तीन से चार लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया है।

देवघर के उपायुक्त विशाल सागर ने कहा कि सूचना मिलते ही हमने एनडीआरएफ की टीम के साथ साथ सभी बचाव दल को काम पर लगाया। दो लोगों को बाहर निकाला गया है। सदर अस्पताल में भी मेडिकल टीम को एलर्ट पर रखा गया है। मलबे के अंदर से आवाजें आ रहीं हैं, कुछ लोग अभी फंसे हैं। उन्हें सुरक्षित निकालने का प्रयास चल रहा है। डीसी ने बताया कि यहां कुछ कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था। संभवत: मकान कमजोर रहा होगा, जिसकी वजह से ऐसी घटना हुई है. मकान क्यों गिरा, इसकी जांच करवाई जाएगी, लेकिन अभी हमारी प्राथमिकता मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना और उनकी जान बचाना है।
वहीं घटना की जानकारी के बाद सांसद निशिकांत दुबे भी मौके पर पहुंच बचाव कार्य में लगे हुए है। स्थानीय लोगों ने अभी तक 3 लोगों को तथा एनडीआरएफ ने 1 महिला को बचाया है। बचाव कार्य जारी है, घायलों के लिए देवघर एम्स ने इलाज की सुविधा कर रखी है।







