DHANBAD : धनबाद में भी भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर माहौल भक्तिमय बना रहा जहां स्टील गेट से इस्कॉन की ओर से भव्य रात यात्रा निकाली गई तो धनबाद के जगन्नाथ मंदिर, धनसार कृष्ण मंदिर, झरिया मेन रोड सहित अन्य क्षेत्रों से भी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई। मान्यता है की भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ रथ पर बैठे कर मौसी के घर जाते है।

धनबाद के सरायढेला स्टील गेट से इस्काॅन धनबाद की ओर से जगन्नाथ की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया गया । रथ यात्रा की शुरुआत स्टीलगेट दुर्गा मंडप से की गई। प्रभु जगन्नाथ का रथ 14 फीट चौड़ा, 15 फीट लंबा और 30 फीट ऊंचा है। इस रथ में खास बात यह थी कि रास्ते में पेड़ और तार आने पर यह ऑटोमेटिक ऊपर और नीचे किया जा रहा था। इस रथ को आईआईटी आईएसएम छात्रों के द्वारा पिछले 1 महीने में तैयार किया गया है। मौके पर सैकड़ों की संख्या में भक्त रथ के साथ चल रहे थे, रथ की रस्सी को खींच रहे थे साथ में महिला पुरुष नाचते झूमते साथ में चल रहे थे।

इस्कॉन के प्रेम हरी ने बताया की धनबाद ने पिछले पांच वर्षों से रथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें हजारों की संख्या में भक्त शामिल होते है। इसमें धनबाद विधायक राज सिन्हा और भाजपा नेत्री रागिनी सिंह के कई लोग इस्कॉन की रथ यात्रा में शामिल हुए।







