रांची मांडर थाना क्षेत्र के मुड़मा गांव में महावीर मंदिर, छोटा बजरंगबली मंदिर, बूढ़ा महादेव और मड़ई देवी मंडप में अज्ञात लोगों के द्वारा तोड़फोड़ की गई है. सूचना मिलते ही ग्रामीण जब मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि कुछ मंदिरों की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त कर दी गईं हैं और कुछ के बलि स्थल को तोड़ दिया गया है.आक्रोशित ग्रामीणों ने रांची डाल्टनगंज मार्ग NH 75 को जाम कर दिया.वहीं बुढ़मू रांची मुख्यपथ को भी जाम कर दिया गया है तनाव को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ की सूचना आग की तरह फैली और ग्रामीण आक्रोशित हो गए. मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई,






