DHANBAD : गैंग्स ऑफ वासेपुर के सबसे बड़े गैंगस्टर जेल में बंद फहीम खान के भांजा करीब 18 वर्षीय गुलगान खान का शव वासेपुर से थोड़ी दूर भूली ट्रेनिंग स्कूल के समीप झाड़ियों में क्षत विक्षत स्थिति में फेका हुआ मिला, देखकर प्रतीत होता है की धारदार हथियार से वार किया गया गई चेहरे पर भी चोट की निशान है। घटना की सूचना पर बैंक मोड़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्डम के लिए SNNMCH भेजा दिया गया है।

बताया जाता है की गुलफान फहीम खान के घर पर ही रह रहा था और पढ़ाई करता है। इसकी हत्या के पूछे क्या राज ये अभी कोई नही बता रह है। वही के रहने वाले पप्पू खान ने कहा की आज सुबह करीब 11 बजे किसी का फोन आने पर घर से निकला था शाम में पता चला की एक शव झाड़ी में पड़ा है देखा तो वे गुलफान ही था। देखा गया की शरीर में चोट के कई निशान है। लगता है हत्या का फेका गया है। वही मौके पर पहुंची बैंक मोड़ पुलिस ने कहा की इसका मोबाइल इसके पास नही है साथ ही और जांच पड़ताल की जा रही है।







