KODARMA : कोडरमा में चंदवारा थाना क्षेत्र के एक तालाब में डूबे तीसरे शव को भी निकाल लिया गया। सोमवार को नहाने के दौरान तीन लड़के डूब गए थे। सोमवार को दो लड़के का शव बरामद कर लिया गया था। जबकि रात हो जाने के कारण तीसरे को नहीं ढूंढा जा सका। मंगलवार को ग्रामीणों और प्रशासन की सहायता से तीसरे लड़के के शव को भी बाहर निकाला गया। पुलिस सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुटी हुई है।

घटना कोडरमा के चंदवारा थाना क्षेत्र के तालाब का है। जहां नहाने के दौरान तीन लड़के की डूबने से मौत हो गई। तीनों लड़के तालाब में नहाने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान तीनों लड़के पानी की तेज बहाव में समा गए। तीनों लड़कों में एक लड़का जयपुर से शादी समारोह में नानी के यहां आया हुआ था। इधर घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं। डूबे तीनों लड़कों में सोहेल अंसारी, शाहबाज अंसारी, अरबाज अंसारी है।
बताया जाता है कि तीनों लड़के नहाने के लिए तालाब गए हुए थे। देर शाम तक जब तीनों घर नहीं पहुंचे तो उनकी खोजबीन शुरू हुई। इसके बाद पता चला कि तीनों गांव के तालाब की तरफ जाते दिखे थे। जैसे ही लोग तालाब के पास पहुंचे, तीनों लड़के के कपड़े और जूते चप्पल मिले। उसके बाद तीनों की पानी में तलाश शुरू की गई। स्थानीय लोगो की मदद से दो लड़कों का शव बाहर निकाला गया। जबकि तीसरे का शव रात हो जाने के कारण नहीं निकाला गया। घटनास्थल पर पुलिस के अलावा देर रात तक चंदवारा प्रखंड के सीओ भी मौजूद थे।
मंगलवार की सुबह एक बार फिर ग्रामीणों ने तालाब में घुस कर तीसरे शव को भी बरामद कर लिया। जिसके बाद पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।







