DHANBAD : धनबाद IIT – ISM मे आज एक सेक्युरिटी गार्ड ने वर्क शॉप के समीप अपने कमरे मे फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। कमांडो सेक्युरिटी से बहाल मृतक 35 वर्षीय राजू गिरी बिहार के गया जिला के टेकारी का रहने वाला था। बताया जाता है की छूटी पर गया था जो आज ही सुबह ड्यूटी पर लौटा था। दोपहर में पता चला की उसके अपने रूम में फांसी लगा जीवक लीला समाप्त कर ली है।

फांसी लगा लेने की सूचना IIT – ISM कैंपस में सनसनी फैल गई। संस्थान के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद परिजन और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच जांच पड़ताल कर पंचनामा कर पोस्टमार्डम के लिए शहीद निर्मल महतो मेमोरियल अस्पताल एंड कॉलेज भेजा दिया गया है। मृतक के जीजा संदीप गिरी भी मौके पंहुचे जिन्होंने कहा की ये घर नही गए थे कहां गए थे पता नही आईआईटी आईएसएम में कई वर्षो से काम कर रहे थे फांसी क्यों लगाए ये तो जांच के बाद ही पता चलेगा।







