DHANBAD : बीसीसीएल पीबी एरिया के भागाबांध कोलयरी के 3 नंबर चानक के समीप संयुक्त मोर्चा के बैनर तले बीसीसीएल कर्मियो ने प्रबंधन के गलत नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान संयुक्त मोर्चा और बीसीकेयू नेता निरंजन महतो ने कहा की BCCL प्रबंधक जानबूझकर हाजरी मशीन को 3 नंबर कोलयरी परिसर से हटा कर दूसरे जगह लगाना चाहती है। जिसका हमलोग विरोध कर रहे हैं। प्रबंधन जानबूझकर मजदूरों को परेशान करने करने के लिए हाजरी मशीन को कोलयरी परिसर से हटाना चाहती है। हमलोग बीसीसीएल प्रबंधन के इस मनमाना रवैया का विरोध करेंगे, किसी भी कीमत पर हाजरी मशीन को दूसरी जगह भी के जाने देंगें। हमलोग अंडरग्राउंड माइंस में काम कर रहे थे लेकिन पानी आ जाने के कारण अभी नीचे नही जा रहे है।







