DHANBAD : धनबाद के तोपचांची में शनिवार को एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। इस हृदय विदारक घटना में जहां तीन लोग अपनी जान से हाथ धो दिए, वहीं पांच अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रहे है। टक्कर इतनी जोरदार थी की बाइक के परखच्चे उड़ गए और बोलेरो खेत में जा गिरी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच सभी घायलों को अस्पताल भेज जांच में जुट गई है।

घटना के संबंध में बताया जाता है तोपचांची के मदयडीह के समीप बाइक पर सवार चार लोग खड़े थे, बाइक सवार बाइक खड़ा कर पानी पी रहे थे की उसी समय तेज रफ्तार से आ रही एक बोलेरो ने सड़क के किनारे खड़ी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की बाइक कुछ कदम दूर जा गिरी, जबकि बोलेरो कुछ दूर एक खेत में जा गिरी। स्थानीय लोगों का कहना था कि बाइक और बोलेरो में 4-4 लोग सवार थे। इस घटना में बाइक सवार एक बच्ची और मां की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि पिता और बेटे की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। वहीं, बोलेरो में सवार एक महिला की मौत अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गयी। बाइक सवार सरिया के रहने वाले बताए जा रहे है। घटना के बाद पुलिस क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाया।

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बोलेरो की रफ्तार बेहद तेज थी, जिस कारण बोलेरो चालक अपना नियंत्रण नहीं रख सका और उसने सड़क किनारे खड़ी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गये। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेज जांच में जुटी हुई है।







