DHANBAD : धनबाद IIT – ISM के सेक्युरिटी गार्ड राजू गिरी की फांसी लगा कर आत्महत्या करने मामले को लेकर शनिवार को उनके परिजन बिहार के गया जिले से धनबाद पंहुचे जहां आईआईटी आईएसएम प्रबंधन और पुलिस पर कई आरोप लगाते हुए सदर थाना में प्रदर्शन किया साथ ही परिजन शव को अभी नही लिया है।

मृतक के भाई विकाश कुमार गिरि ने मीडिया से बात करते हुए बताया की वे करीब 15 सालो से आईआईटी आईएसएम में गार्ड के रूप में काम कर रहे थे, संस्थान के रवैया से काफी परेशान थे, 30 दिन में मात्र 15 दिन ही ड्यूटी लिया जा रहा था। ड्यूटी का कोई समय भी नही था जिससे वे मानसिक तनाव में रह रहे थे। साथ ही भाई ने पुलिस पर भी आरोप लगाया की बिना परिजन को कुछ बताए ही पोस्टमार्डम कर दिया गया, जबकि सूचना मिलने पर हमलोग आ ही रहे थे।
थाना पंहुचे परिजनो ने मांग किया की अभी 20 साल उनका नौकरी और था इसलिए उनके पत्नी को आईआईटी आईएसएम की ओर से नियोजन और मुआवजा दिया जाय। मामले को लेकर सदर थाना प्रभारी ने IIT – ISN के अधिकारी को वार्ता के लिए बुलाया है। अब वार्ता के बाद ही कुछ साफ हो पाएगा।
बता दे की शुक्रवार को आईआईटी आईएसएम का गार्ड राजू गिरी कैम्पस स्थित अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था जिसकी सूचना पर सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए snmmch भेज दिया था।







