Khabar 24 Bharat
Advertisement
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
Khabar 24 Bharat
No Result
View All Result
Home धनबाद

मुहर्रम को लेकर जिला प्रशासन ने की तैयारी, सभी थाना व ओपी में रहेंगे दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी मौजूद

khabar24 by khabar24
July 15, 2024
in धनबाद
0
मुहर्रम को लेकर जिला प्रशासन ने की तैयारी, सभी थाना व ओपी में रहेंगे दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी मौजूद
0
SHARES
23
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या – 2311217, 2311807 व 100

DHANBAD : बुधवार 17 जुलाई को मुहर्रम को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री हृदीप पी जनार्दनन तथा अपर समाहर्ता (विधि व्यवस्था) श्रीमती हेमा प्रसाद ने संयुक्त आदेश जारी कर जिले को 7 जोन में बांटा है। 

मुहर्रम के अवसर पर जिले को धनबाद, कतरास, चिरकुंडा, झरिया, गोविंदपुर, टुंडी एवं तोपचांची ज़ोन में बाटा गया है। सभी जोन में जोनल दंडाधिकारी एवं वरीय पुलिस पदाधिकारी तथा सभी थाना व ओपी में पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी मौजूद रहेंगे।

6 जुलाई को दोपहर 2:00 बजे से 18 जुलाई की सुबह 6:00 बजे तक कार्यरत रहेगा जिला नियंत्रण कक्ष

मुहर्रम के अवसर पर जिला नियंत्रण कक्ष 16 जुलाई को दोपहर 2:00 बजे से 18 जुलाई की सुबह 6:00 बजे तक कार्यरत रहेगा। अनुमंडल पदाधिकारी श्री उदय रजक जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में रहेंगे। जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 2311217, 2311807 व 100 है। 

किसी भी प्रकार की आकस्मिक दुर्घटना के फलस्वरुप त्वरित इलाज के लिए बीसीसीएल सेंट्रल हॉस्पिटल तथा एसएनएमएमसीएच के अधीक्षक को आकस्मिक वार्ड में समुचित व्यवस्था के साथ चिकित्सकों की टीम पालीवार प्रतिनियुक्त करने का आदेश है। साथ ही सिविल सर्जन को जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों, उप स्वास्थ्य केंद्रों में चौबीसों घंटे पालीवार चिकित्सक, ए.एन.एम., जी.एन.एम. व कर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं के साथ चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति एवं एंबुलेंस रखने का आदेश है।

संयुक्त आदेश में अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, साइबर थाना को सोशल मीडिया व विभिन्न तरह के व्हाट्सएप ग्रुप इत्यादि पर लगातार नजर रखने का भी निर्देश है। इसके अलावा साफ सफाई व स्वच्छता एवं निर्बाध रूप से विद्युत व पेयजल आपूर्ति करने का आदेश दिया गया है।

इधर मोहर्रम में कोई हुड़दंग ना ही इसे लेकर पुलिस अपनी मौजूदगी दिखाने को लेकर जिले के थाना क्षेत्रों में पुलिस बल की ओर से सड़क पार फ्लेग मार्च भी निकाला गया। पुलिस की ओर से भी अप्रिय घटना को सख्ती से निपटने की बात कही गई है।

Previous Post

लव मैरेज करने पर प्रेमिका के भाई ने प्रेमी को मारी गोली, अस्पताल में चल रहा इलाज

Next Post

इस्कॉन कुसुम विहार के द्वारा निकाला गया भगवान जगन्नाथ का पूर्ण रथ, भक्त नाचते गाते पंहुचे अलकड़ीहा

khabar24

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

December 20, 2025
पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

December 18, 2025
कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

December 18, 2025
केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

December 17, 2025
धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

December 17, 2025
तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

December 16, 2025

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

  • English