DHANBAD : धनबाद के निरसा में एक युवक को गोली मारी गई, गोली उसके कमर में लगी है जिसे गंभीर स्थिति में धनबाद SNMNCH लाया गया जहां इलाज चल रहा है। घटना को लेकर बताया जा रहा है की घायल युवक जयप्रकाश बाउरी प्रेम विवाह किया था जिससे लड़की की भाई हेमंत बाउरी काफी नाराज था जिसने मौके देखते ही जयप्रकाश बाउरी पर गोली चला दिया। घटना के बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची और इलाज के लिए SNMNCH लेकर आई है। घटना को लेकर इलाजरत जयप्रकाश ने बताया की हेमंत की बहन से लव मैरेज किए थे जिससे वह नाराज था और जन से मारने का धमकी भी दिया था आज निरसा के जिलाडीह गांव में हमें देखते ही गोली चला दिया, कहा की सादी के बाद उसकी बहन मेरे घर में ही रह रही है। वही पुलिस आरोपी की धर पकड़ के लिए कार्यवाई कर रही है।








