DHANBAD : धनबाद में एक निजी अस्पताल में इलाज करवाने आई 25 लाख के इनामी नक्सली जया दी उर्फ चिंता को गिरीडीह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक 25 लाख की इनामी कुख्यात नक्सली जया दी उर्फ चिंता एक करोड़ के इनामी नक्सली प्रयाग मांझी उर्फ विवेक उर्फ फुचना उर्फ नागो मांझी उर्फ करण उर्फ लेतरा की पत्नी है. जो धनबाद के एक निजी अस्पताल में कैंसर का इलाज करा रही रही थी। बताया जा रहा है कि जया मांझी कैंसर से पीड़ित है और वो नाम बदलकर अस्पताल में इलाज करवा रही थी, जिसकी भनक मिलने के बाद गिरिडीह पुलिस ने धनबाद पंहुच अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया और कड़ी सुरक्षा के बीच अपने साथ ले गई है। जया कैंसर के फोर्थ स्टेज से गुजर रही है।








