JAMTARA : जामताड़ा जिले के करमाटाड़ थाना क्षेत्र के शकलपुर गांव के पास करमाटाड़ रोड में मंगलवार को लूट की घटना को अंजाम देकर भाग रहे अज्ञात अपराधियों ने दो व्यक्ति को गोली मारकर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जामताड़ा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से दोनों को बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने धनबाद रेफर कर दिया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

घटना के बारे में बताया जा रहा है मदनकट्टा में एक व्यक्ति से रुपये लूट कर अपराधी भाग रहे थे, तभी एक व्यक्ति ने आगे के गांव वालों को मोबाइल के माध्यम से भाग रहे अपराधियों के बारे में सूचना दी। जैसे ही गांव वालों को इसकी जानकारी मिली। बड़ी संख्या में लोग सकलपुर मोड़ के पास बीच रोड में ट्रैक्टर खड़ा कर दिया। तबतक अपराधी वहां पहुंच गए, अपने आप को फंसते देख अपराधियों ने गांव वालों पर फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी में दो व्यक्ति को गोली लगी है। गोली चलने के बाद w गांव वालों में भगदड़ मच गई। इसके बाद अपराधी हाथ में पिस्टल लहराते हुए फरार होने में सफल रहे।
इस घटना के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंच घायल दोनों व्यक्तियों को जामताड़ा सदर अस्पताल में भर्ती करा जांच में जुट गई। घायल दोनों व्यक्तियों का नाम हराधन मुर्मू और महेंद्र साव है। हराधन मुर्मू देवघर जिले के चौक क्यारी कोरों का रहने वाला बताया गया है। जब की महेंद्र साव मदनकट्टा का रहने वाला है। घायल दोनों व्यक्तियों की स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों में उसे धनबाद रेफर कर दिया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है।
वहीं घटना के बाद पुलिस मौके से एक जिंदा गोली और एक खोखा बरामद किया है। इस मामले को लेकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। घटना को लेकर पुलिस से जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो उन्होंने अभी कुछ भी बताने से परहेज किया। जबकि सदर अस्पताल के डॉक्टर राकेश राज ने बताया कि दोनों खतरे से बाहर है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए धनबाद PMCH भेज दिया गया है। एक व्यक्ति को पैर में जबकि दूसरे को बांह में गोली लगी है। अपराधी तीन बाइक पर छह की संख्या में थे।







