DHANBAD : धनबाद के सुदामडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत नुनुडीह बस्ती में असमाजिक तत्व के द्वारा हनुमान मंदिर से बजरंगबली की प्रतिमा को उखाड़ कर अपने साथ ले गए।घटना से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है जिसकी सूचना पर सिटी एसपी, एसडीएम, एडीएम, सिंदरी अंचल के डीएसपी, झरिया सीओ सहित कई थाने की पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर पुलिस कैंप कर रही है।

घटना स्थल में घनी आबादी है, जिससे कई सवाल उठ रहे है। इधर घटना को लेकर मौके पर पहुंचे एसडीपीओ भूपेंद्र रावत ने बताया की ये किसी असमाजिक तत्व द्वारा की गई घटना प्रतीत होती है, फिलहाल ग्रामीणों से बात हुई है जो फिर से मूर्ति की स्थापना करेंगे, साथ ही आरोपियों की पहचान करने में पुलिस लगी हुई है मामले की जांच पड़ताल चल रही है।घटना को लेकर फिलहाल माहोल शांत है। वही सीओ रामसुमन प्रसाद ने कहा की मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई है मूर्ति को खंडित कर ले जाया गया है। स्थानीय लोगो ने मूर्ति स्थापित करने की बात कही है। वही घटना में जो लोग संलिप्त होंगे कार्रवाई होगी।








