CHAIBASA : पश्चिम सिंहभूम जिला के सारंडा में बुधवार की सुबह एक बार फिर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के दस्तों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से फायरिंग की गई। लेकिन घने जंगलों का फायदा उठा नक्सली फरार होने में सफल रहे। इस दौरान पुलिस को जांच में बड़ी मात्रा में गोला बारूद मिलने की सूचना है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हार्डकोर नक्सली अपने टीम के साथ सारंडा के सुरक्षित इलाकों में जाने के लिए भ्रमण कर रहे हैं। जिसके बाद सुरक्षा बल तलाशी अभियान शुरू किया। तभी जराइकेला थाना क्षेत्र के जंगल में सुरक्षा बलों को आता देख नक्सलियों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग होता देख सुरक्षाबलों के जवानों ने मोर्चा संभाल जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। जब नक्सली अपने आप को फंसते देखा भाग खड़े हुए।
बताते चले की सुरक्षा बलों द्वारा लगातार जांच अभियान चलाते रहने से नक्सली जिधर तिधर भागते फिर रहे है। उन्हें इस बरसात में कोई स्थाई ठिकाना नहीं मिल रहा है। उनके इस दस्ते में कई बड़े नक्सली भी साथ है। एक बरसात उपर से सुरक्षा बलों द्वारा लगातार जांच अभियान चलाने से वे भागे भागे फिर रहे है। इस अभियान में सुरक्षा बलों को सर्च आपरेशन में बड़ी मात्रा में गोला बारूद और अन्य सामान बरामद होने की सूचना है।
अभी कुछ दिन पूर्व ही सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई में कई नक्सली को मार गिराया था और एक नक्सली को गिरफ्तार भी किया था। उसके बाद से ही नक्सलियों का दस्ता भागा भागा फिर रहा है। नक्सलियों के हर अंजाम को सुरक्षा बल नाकाम करता आ रहा है। जिससे सभी बौखला गए है और किसी बड़े घटना को अंजाम देने में लगे हुए है।
वही इस मामले को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नही आया है। लेकिन चाईबासा पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि टीम के वापस लौटने के बाद जानकारी दी जाएगी।







